Expert

सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करें गुड़, भुना चना और दूध, सेहत को मिलेंगे ये 5 गजब फायदे

Benefits Of Jaggery, Roasted Gram With Milk : सर्दियों में गुड़, भुना चना और दूध पीने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आगे जाने इस बारे में  
  • SHARE
  • FOLLOW
 सर्दियों की डाइट में जरूर शामिल करें गुड़, भुना चना और दूध, सेहत को मिलेंगे ये 5 गजब फायदे


Benefits Of Jaggery, Roasted Gram With Milk: सर्दियों के मौसम शरीर को गर्म रखने ले लिए गुड़ और गर्म दूध पीने के कई फायदों का जिक्र मिलता है। लेकिन, यदि आप इसमें भुने हुए चने को भी शामिल करते हैं, तो इसके पोषक तत्व किसी औषधि से कम नहीं हैं। गुड़, भुना चना और गर्म दूध (jaggery, roasted gram with milk) शरीर में गर्मी को बनाएं रखने का काम करता है। दूध में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। वहीं गुड़ में ग्लूकोज, सुक्रोज, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शिनयम की अधिक मात्रा होती है। इसके अलावा भुने चने में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही यह हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। सर्दियो में उत्तर भारत में गुड़ और चने का सेवन (Gud Chana Khane ke Fayde) अधिक मात्रा में किया जाता है। डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि गुड़, चना और दूध (gud bhuna chana aur doodh pine ke fayde) से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

सर्दियों में गुड़, भुना चना और दूध का सेवन करने के फायदे - Benefits Of Drinking Jaggery Roasted Gram With Milk During Winter in Hindi

इम्यून सिस्टम को मजबूत करें - Immune System Booster

गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर की तरह कार्य करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, जिंक और सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दूसरी ओर, भुना हुआ चना प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का एक पावरहाउस है। जब इन्हें दूध के प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले गुणों के साथ मिलाया जाता है, तो यह मिश्रण सर्दियों में आपके शरीर की रक्षा तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से आपको सर्दी और संक्रमण से बचने में मदद मिलती है।

jaggery roasted gram and milk benefits

शरीर को गर्म रखें - Warm Your Body 

सर्दी में दूध के साथ गुड़-भुने चने आपके शरीर को गर्म और फिट रखने का कार्य करता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो शरीर के भीतर गर्मी पैदा करने में सहायक होता है। जब इसे भुने हुए चने और दूध के साथ मिलाते हैं तो यह आपके शरीर को गर्म रखने के साथ ही आपको बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। 

आयरन से भरपूर - Iron-Rich

आयरन की कमी चिंता का विषय हो सकती है, खासकर सर्दियों के मौसम में जब शरीर को गर्मी की आवश्यकता होती है। गुड़ और भुने हुए चने दोनों आयरन का बेहतरीन सोर्स हैं। आयरन एक महत्वपूर्ण मिनरल्स है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। साथ ही यह एनीमिया को रोकने में मदद करता है। इससे शरीर की थकान भी दूर होती है। 

पाचन को दुरूस्त करें - Digestive Aid

गुड़ का सेवन सालों से पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए किया जाता रहा है। यह पाचन तंत्र के लिए एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में कार्य करता है, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। भुना हुआ चना, फाइबर से भरपूर होने के कारण, स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देकर आपकी पुरानी से पुरानी कब्ज को खत्म करने में सहायक होता है। दूध आपकी आंतों को आराम देता है और बाउल मूवमेंट को बेहतर करता है। 

ऊर्जा को बढ़ाएं - Energy Booster

सर्दी  में अक्सर लोगों को सुस्ती का एहसास होता है। आपको बता दें कि गुड़ में कार्बोहाइड्रेट है जो ऊर्जा को प्रदान करता है। यह शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है। वहीं भुना हुआ चने में मौजूद प्रोटीन शरीर में एनर्जी के लेवल को मेंटेन करने में सहायक होती है। जब आप आप भुने चने को गुड़ के साथ दूध में मिलाते हैं तो यह एक पौष्टिक ऊर्जा बूस्टर बन जाता है, जो आपको सक्रिय बनाता है।

अस्थि स्वास्थ्य सहायता - Bone Health Support

दूध में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। वहीं गुड़ और भुने चने में भी कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं। इन तीनों चीजों के सेवन से बोन डेंसिटी बेहतर होती है। जिससे हड्डियो के टूटन का जोखिम कम हो जाता है। 

इसे भी पढे़ं : रोज सुबह खाली पेट खाएं गुड़ और चना, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों के मौसम में गर्म दूध के साथ भुने चने और गुड़ का सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से आप बार-बार बीमार नहीं पड़ते हैं। वहीं इसे बुजुर्ग और बच्चे भी पी सकते हैं। यह सभी उम्र के लोगों के फायदेमंद होता है। 

Image Source: Free Pik

Read Next

प्रेग्नेंसी में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? जानें Progesterone के 5 बेस्ट सोर्स

Disclaimer