Doctor Verified

क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

Is It Possible To Get Pregnant After Hysterectomy In Hindi: बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिला प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। ऐसा क्यों होता है, जानें डॉक्टर से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से


Is It Possible To Get Pregnant After Hysterectomy In Hindi: आमतौर पर बच्चेदानी में कैंसर या कोई गंभीर समस्या होने पर बच्चेदानी निकलवानी पड़ती है। हालांकि, बच्चेदानी निकलवाने का फैसला पूरी तरह डॉक्टर का होता है। बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे हार्मोनल बदलाव होते हैं। इससे मूड चेंजेस और मेनोपॉज आदि होते हैं। यही नहीं, बच्चेदानी निकलवाने के कारण महिलाओं को कई तरह के हेल्थ डिजीज का जोखिम भी बढ़ जाता है, जैसे हार्ट डिजीज आदि। बहरहाल, कई कुछ महिलाओं के दिमाग में यह सवाल भी रहता है कि क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाएं कंसीव कर सकती हैं? आइए, जानते हैं कि इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का क्या कहना है।

क्या बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?- Is It Possible To Get Pregnant After Hysterectomy In Hindi

is it possible to get pregnant after hysterectomy 1 (1)

बच्चेदानी वह स्थान है, जिसमें भ्रूण का विकास होता है। यह बहुत ही सिक्योर्ड होता है, जिससे भ्रूण को किसी भी तरह का संक्रमण या बाहरी प्रदूषित तत्व से बचाया जा सके। बच्चेदानी के अलावा, महिलाओं के शरीर में ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां भ्रूण विकसित हो सके। इसका मतलब है कि बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है। डॉक्टर का कहना है, "बच्चेदानी निकवालना एक मेडिकल प्रोसीजर होता है। इस प्रक्रिया में बच्चेदानी को पूरी तरह निकाल दिया जाता है। बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाओं को पीरियड्स नहीं होते हैं।" डॉक्टर आगे कहते हैं, "अगर महिला की मेनोपॉज से पहले ओवरीज निकाल दी जाए, तो सर्जरी के तुरंत बाद महिला को मेनोपॉज हो जाता है। इससे स्पष्ट है कि बच्चेदानी निकलवाने के बाद महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं।"

इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी निकलवाने के बाद शरीर में किस तरह के बदलाव होते हैं? डॉक्टर से जानें इनके बारे में

बच्चेदानी निकलवाने का महिला के शरीर पर असर

बच्चेदानी निकलवाने के प्रोसीजर में कई बार बच्चेदानी के साथ-साथ ओवरीज और फेलोपियन ट्यूब भी निकलवाना पड़ता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके बाद महिला के लिए कंसीव करना और प्रेग्नेंट होना बिल्कुल संभव नहीं होता है। वहीं, अगर बच्चेदानी निकलवाने के बाद आवेरीज नहीं निकाली जाती हैं, तो शरीर में हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं। इस स्थिति में कई बार महिलाओं को पीरियड्स क्रैंप्स जैसा दर्द भी होता है। हालांकि, पीरियड्स नहीं होते हैं। ध्यान रखें कि इसका बुरा असर उपकी सेक्सुअल लाइफ पर भी पड़ता है। यौन संबंध में सुधार करने के लिए जरूरी है कि महिलाएं एक्सपर्ट से मिलें और उनकी सलाह को मानें।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे क्या कारण है? जानें डॉक्टर से

बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत क्यों होती है?

बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत कई कारणों से पड़ती है, जैसे-

  • सर्वाइकल कैंसर
  • पेल्विक एरिया में दर्द
  • एंडोमेट्यिसिस
  • गर्भाशय कैंसर
  • गर्भाशय फाइब्रॉएड
All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या सोरायसिस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer