Doctor Verified

क्या हेयर मास्क बालों की जड़ों (स्कैल्प) में लगाना सही है? जानें स्किन डॉक्टर से

Is It Ok To Put Hair Mask On Scalp In Hindi: हेयर मास्क की मदद से बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाया जा सकता है। लेकिन, इसे सीधे स्कैल्प पर लगाना फायदेमंद है या नहीं? जानें इस लेख में-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हेयर मास्क बालों की जड़ों (स्कैल्प) में लगाना सही है? जानें स्किन डॉक्टर से


Is It Ok To Put Hair Mask On Scalp In Hindi: हर कोई चाहता है कि उनके बाल हेल्दी, खूबसूरत और स्मूद हों। इसके लिए, तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग स्कैल्प को भी हेल्दी रखने पर विशेष ध्यान देते हैं। जैसे स्कैल्प में ऑयलिंग करते हैं और उसकी अच्छी तरह मसाज करते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो स्कैल्प में ऑयलिंग के बाद मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। अच्छे सर्कुलेशन की वजह से हेयर फॉल कम होता है, बालों का वॉल्यूम बढ़ता है और बाल घेन-लंबे भी होते हैं। बालों की शाइन बढ़ाने के लिए हेयर मास्क भी अप्लाई करना फायदेमंद होता है। लेकिन, यहां सवाल उठता है कि क्या सीधे-सीधे स्कैल्प में हेयर मास्क लगाया जा सकता है? क्या इससे कोई फायदा होता है या ऐसा करने के नुकसान झेलने पड़ते हैं। आइए, दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं कि स्कैल्प में हेयर मास्क लगाना सुरक्षित है या नहीं।

क्या स्कैल्प में हेयर मास्क लगाना सुरक्षित होता है?- Can I Apply A Hair Mask To My Scalp In Hindi

is it ok to put hair mask 01 (1)

बालों की अच्छी केयर के हेयर ऑयलिंग करना अच्छा होता है। तेल को सीधे स्कैल्प में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ देना चाहिए। इसके बाद, हेयर वॉश करना चाहिए। लेकिन, हेयर ऑयलिंग और हेयर वॉश करने के बीच अक्सर लोग हेयर मास्क और कंडीशनर अप्लाई करते हैं। इसलिए, यह जान लेना जरूरी है कि क्या स्कैल्प में हेयर मास्क लगाना चाहिए या नहीं? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, ‘आमतौर पर स्कैल्प पर हेयर मास्क लगाना सही नहीं होता है। असल में, स्कैल्प पर सीधे हेयर मास्क लगाने से स्कैल्प में अतिरिक्त तेल प्रोड्यूस होने लगता है। इस स्थिति में सिर में खुजली और रैशेज होने का रिस्क रहता है।’ डॉक्टर आगे बताते हैं कि अगर स्कैल्प में खुजली और इरिटेशन होगी, तो इससे हेयर ग्रोथ पर नेगेटिव असर पड़ता है। यहां तक कि अगर स्कैल्प में रैशेज होते हैं, तो यह भी हेयर हेल्थ के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: स्कैल्प पर खुजली और दाने होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

हेयर मास्क कैसे अप्लाई करें?

is it ok to put hair mask 02 (1)

  1. ज्यादातर हेयर मास्क को स्कैल्प पर नहीं लगाया जाना चाहिए।
  2. हेयर मास्क अप्लाई करने से पहले उस प्रोडक्ट के बारे में पर्याप्त जानकारी अवश्य लें।
  3. आपने हेयर टाइप के अनुसार ही अपने लिए सूटेबल हेयर मास्क चुनें।
  4. हेयर मास्क को हमेशा बालों की मिड लेंथ से लेकर बालों के अंतिम सिरे पर अप्लाई करना फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: जूं या डैंड्रफ न होने के बावजूद सिर में खुजली होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

हेयर मास्क लगाने के फायदे

अगर आपकी स्कैल्प बहुत ज्यादा ड्राई है, तो ऐसे हेयर मास्क ही अप्लाई करें, जिसमें हाइड्रेटिंग तत्व हों। इस तरह के हेयर मास्क की मदद से स्कैल्प की ड्राइनेस को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, जिन लोगों को डैंड्रफ की दिक्कत रहती है, उन्हें भी हेयर मास्क अप्लाई करना चाहिए। लेकिन, स्कैल्प में लगाने से बचें। इसके अलावा, ऐसा कोई प्रोडक्ट यूज न करें, जिससे स्कैल्प को नुकसान हो सकता है।

हेयर मास्क लगाने के नुकसान

  1. हेयर मास्क रोज लगाने से बचें।
  2. ओवर हेयर मास्क लगाने से बाल डैमेज हो सकते हैं।
  3. सीधे स्कैल्प पर हेयर मास्क लगाने से सिर पर एक्सेसिव ऑयल प्रोड्यूस होता है।
  4. सही तरह से हेयर मास्क न लगाने की वजह से दो मुंहे बालों की दिक्कत हो सकती है।
  5. हेयर मास्क अप्लाई करते वक्त क्या करें-क्या न करें
  6. अपने बालों के टाइप को ध्यान में रखते हुए सही हेयर मास्क अप्लाई करें।
  7. ग्रीसी स्कैल्प के लिए क्ले बेस्ड हेयर मास्क अच्छा होता है।
  8. ड्राइ बालों पर स्कैल्प लगाना सही नहीं होता है। इससे बालों को नुकसान हो सकता है।
  9. बालों में ओवर हेयर मास्क न लगाएं। यह भी हेयर फॉल का कारण बन सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

बाल धोते समय ये 5 गलतियां बनाती हैं बालों को ड्राई, मुलायम रेशमी बाल चाहिए तो बचें इनसे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version