Doctor Verified

क्या तेल लगे बालों पर हेयर मास्क लगाना सही होता है? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं

Is It Good To Apply Hair Mask After Oiling In Hindi: तेल लगे बालों पर हेयर मास्क लगाना सही नहीं होता है। इससे बाल ज्यादा चिपचिपे और गंदे हो सकते हैं। तो फिर हेयर ऑयलिंग और हेयर मास्क कब अप्लाई करना चाहिए? जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या तेल लगे बालों पर हेयर मास्क लगाना सही होता है? जानें डॉक्टर क्या कहते हैं


Is It Good To Apply Hair Mask After Oiling In Hindi: हेयर ऑयलिंग करना बहुत जरूरी है। बालों पर नियमित रूप से हेयर ऑयलिंग करने पर बालों का झड़ना कम होता है, बाल मजबूत होते हैं और इनकी शाइन भी बढ़ती है। यहां तक कि नियमित रूप से हेयर ऑयलिंग करने की वजह से बालों की वॉल्यूम में भी सुधार होता है। इससे बाल घने और मजबूत नजर आते हैं। लेकिन, बालों पर तेल कब लगाना है और कैसे लगाना, यह बात बहुत मायने रखती है। कुछ लोग रात भर तेल लगाकर छोड़ देते हैं और अगले दिन हेयर वॉश करते हैं। इसी तरह, कुछ लोग तेल लगाने के आधे-एक घंटे बाद हेयर वॉश कर लेते हैं। कुछ लोगों को आपने देखा होगा कि हेयर ऑयलिंग पर हेयर मास्क भी अप्लाई करते हैं। हालांकि, हेयर मास्क बालों के लिए अच्छे होते हैं। इससे बालों की स्मूदनिंग बढ़ती है और कमजोर-दो मुंहे बालों की समस्या भी कम होती है। मगर सवाल ये है कि क्या वाकई ऑयल गले बालों पर हेयर मास्क लगाया जा सकता है? क्या ऐसा किया जाना सही है? आइए, जानते हैं दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।

क्या तेल लगे बालों पर हेयर मास्क लगाना सही होता है?- Is It Good To Apply Hair Mask After Oiling In Hindi

is it good to apply hair mask after oiling1 (1)

हेयर मास्क लगाना हमारे बालों के लिए अच्छा होता है। इसका जिक्र हमने कुछ देर पहले भी किया है। हेयर वॉश करने के बाद गीले बालों पर हेयर मास्क अप्लाई किया जाता है। कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दिया जाता है। इसके बाद सादे पानी से हेयर वॉश किया जाता है। इससे डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो जाती है। बहरहाल, कुछ लोग तेल लगे बालों पर हेयर मास्क अप्लाई करते हैं। जबकि, ऐसा किया जाना सही नहीं है। इस पर डॉक्टर का कहना है, "तेल लगे बालों पर डाइरेक्ट हेयर मास्क लगाना बिल्कुल सही नहीं होता है। असल में, ऑयली बालों पर हेयर मास्क लगाने पर यह लंबे समय तक टिकता नहीं है। इससे बाल चिपचिपे नजर आने लगते हैं। यहां तक कि बालों पर इसका अच्छा प्रभाव भी नहीं पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि बालों पर इसका अच्छा असर पड़े, तो हमेशा हेयर वॉश करने के बाद हेयर मास्क अप्लाई करें।"

इसे भी पढ़ें: क्या हेयर मास्क बालों की जड़ों (स्कैल्प) में लगाना सही है? जानें स्किन डॉक्टर से

बालों पर पहले ऑयल लगाएं या हेयर मास्क

जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि तेल लगे बालों पर हेयर मास्क नहीं लगाना चाहिए। तो यह जान लेना जरूरी है कि हेयर ऑयल पहले करना चाहिए या हेयर मास्क पहले लगाना चाहिए? विशेषज्ञों की मानें, तो हेयर ऑयलिंग करने के बाद हेयर वॉश करना चाहिए। इसका मतलब है कि जब आपके बाल ड्राई हो, तो उस हेयर ऑयलिंग किया जा सकता है। वहीं, हेयर वॉश करने के बाद गीले बालों पर हेयर मास्क अप्लाई किया जाना चाहिए। कुछ समय के लिए हेयर मास्क को लगाकर छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से हेयर वॉश कर लें। इसके बाद आप नोटिस करेंगे कि बालों की शाइन बढ़ी है और बालों को डैमेज होने से भी रोका जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

सीरम छोड़ें, बालों को हेल्दी और मॉइश्चराइज रखने के लिए ट्राई करें ये 5 नेचुरल स्प्रे, डैमेज से बचेंगे बाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version