Is It Normal To Have Painful Sex After A C-Section In Hindi: सी-सेक्शन एक जटिल प्रक्रिया है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान बढ़ी जटिलताओं के कारण कई महिलाओं को इस प्रक्रिया का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, इस प्रक्रिया के बाद महिलाओं को रिकवरी में भी समय लगता है, जिससे जीवनशैली का सामान्य होने में भी समय लगता है। बहरहाल, सी-सेक्शन के बाद कई महिलाएं लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने से भी बचती हैं। उन्हें लगता है कि कहीं इसकी वजह से उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। वहीं, कई महिलाओं को सी-सेक्शन के बाद शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दर्द भी होता है। तो क्या सी-सेक्शन के बाद सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान दर्द होना सामान्य होता है? आइए, जानते हैं मेडिकवर हॉस्पिटल के यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से।
क्या सी-सेक्शन के बाद शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होना सामान्य है?
सी-सेक्शन के बाद शारीरिक संबंध बानाते हुए कुछ महिलाएं दर्द की शिकायत करती देखी गई हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो करीब 50 फीसदी महिलाओं को डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होता है। फिर चाहे, महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई हो या सी-सेक्शन। विशेषकर, सी-सेक्शन की बात करें तो उनके लिए यह कष्टकारी हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सी-सेक्शन के बाद पेट में बड़ा चीरा लगता है। जिससे उनकी मूवमेंट कम हो जाती है। अगर जबरन किसी चीज की कोशिश की जाए, तो उनके पेट पर दबाव पड़ सकता है, जिससे तकलीफ बढ़ सकती है। यही कारण है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पूरी तरह रिकवरी के बाद ही महिलाओं को शारीरिक संबंध स्थापित करने के बारे में सोचना चाहिए। यहीं नहीं, महिलाओं को चाहिए कि वे पहले डॉक्टर से अपना चेकअप करवाएं।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से
सी-सेक्शन के बाद शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होने के कारण
रिकवरी में अधिक समय लगना
अगर महिला को सी-सेक्शन के बाद रिकवरी में ज्यादा समय लग रहा है और ऐसी स्थिति में सेक्स किया जाए, तो महिला को शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के बाद दर्द दूर करने के लिए क्या करें और क्या नहीं, जानें डॉक्टर से
मूवमेंट सीमित हो जाना
सी-सेक्शन के दौरान महिला के कई टिश्यूज में कट लगते हैं। अंत में पेट में स्टिचेज भी लगाए जाते हैं। ऐसा होने पर अक्सर महिलाओं को सहज तरीके से मूवमेंट करने में दिक्कत होती है। यही कारण है कि शारीरिक संबंध बनाते वक्त सहजता से मूवमेंट न करने की वजह से दर्द का अहसास होता है।
वजाइनल ड्राईनेस
सी-सेक्शन के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। हालांकि, ऐसा प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के कारण होता है। नतीजतन, महिलाओं को वजाइनल ड्राइनेस की दिक्कत होने लगती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version