क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में महिला को दर्द हो सकता है? जानें जरूरी बातें

Does Woman Feel Pain During First Intercourse After Normal Delivery In Hindi: नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली शारीरिक संबंध बनाने के दौरान कई महिलाओं को दर्द का अहसास होता है। ऐसा क्यों होता है? जानें इस लेख में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में महिला को दर्द हो सकता है? जानें जरूरी बातें


Can A Woman Feel Pain During First Time Intercourse After Delivery In Hindi: डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सिजेरियन। दोनों ही स्थितियों में महिलाओं को रिकवरी में समय लगता है। विशेषज्ञों की मानें, तो दोनों ही स्थितियों में कम से कम 40 दिनों तक आराम करना चाहिए। तभी बॉडी पूरी तरह रिकवर हो पाती है। डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि वे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कब से पूरी तरह तैयार हो जाती हैं? डॉक्टर की राय है कि कम से कम 40-50 दिन बाद आप यौन संबंध स्थापित कर सकते हैं। साथ ही, महिलाएं इसके लिए मेंटली तैयार हैं या नहीं, इस बात पर भी गौर करना होता है। खैर, महिलाओं के मन में यह डर भी होता है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में दर्द हो सकता है। तो क्या वाकई ऐसा होता है? आइए, जानते हैं कि ऐसी स्थिति में महिलाओं को क्या करना चाहिए?

क्या नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में महिला को दर्द हो सकता है?

can a woman feel pain during first time intercourse 01 (7)

नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार शारीरिक संबंध बनाने में महिला को दर्द का अहसास हो सकता है। इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार हैं, जैसे वजाइनल ड्राइनेस, टिश्यू का कमजोर होना और घाव को भरने में समय लगता है। यहां तक कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद कई महिलाओं की पेल्विक फ्लोर मसल्स कमजोर हो जाती हैं। यह स्थिति भी यौन संबंध में रुकावट पैदा कर सकती है। यही नहीं, कई बार डिलीवरी के दौरान महिलाओं की नर्व डैमेज हो जाती हैं, जिससे सेक्सुअल रिलेशनशिप बनाना पेनफुल हो सकता है। आपको बता दें कि डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, इसका उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में उनमें लिबिडो की कमी और लो सेक्स ड्राइव जैसी समस्या देखने को मिल सकती है। इस स्थिति में भी यौन संबंध बनाना दर्दभरा अहसास हो सकता है। कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद जब तक महिलाएं शारीरिक-मानसिक रूप से तैयार नहीं हो जाती हैं और उनकी बॉडी पूरी तरह से रिकवर नहीं कर जाती है, तब तक उन्हें यौन संबंध बनाते हुए दर्द या असहजता हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी के कितने दिन बाद शारीरिक संबंध बनाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार यौन संबंध बनाते हुए किन बातों का रखें ध्यान

पार्टनर से करें बातेंः नॉर्मल डिलीवरी के बाद जब भी पहली बार यौन संबंध बनाएं, तो पहले अपने पार्टनर से बातें करें। उन्हें बताएं कि किस तरह की परेशानियां आपको हो रही हैं और अपने मन के डर का भी खुलासा करें। इससे शारीरिक संबंध बनाना आसान हो जाता है।

लुब्रिकेशन का करें यूजः नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार यौन संबंध बनाने के दौरान लुब्रिकेशन का यूज करें। ध्यान रखें कि डिलीवरी के बाद हार्मोनल बदलाव की वजह से वजाइनल ड्राइनेस की समस्या हो जाती है। ऐसे में यौन संबंध बनाना पेनफुल हो सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आप लुब्रिकेश्न यूज करें।

डॉक्टर की राय लेंः नॉर्मल डिलीवरी के बाद पहली बार यौन संबंध बनाने से पहले डॉक्टर की राय लेना सही रहता है। जिस भी तरह की परेशानी या असहजता आपको है, इस संबंध में डॉक्टर को बताएं और उनकी दी हुई सलाह को फॉलो करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • शारीरिक संबंध बनाने के बाद दर्द क्यों होता है?

    अगर किसी तरह की शारीरिक समस्या है, संक्रमण है, तो ऐसे में शारीरिक संबंध बनाने के बाद दर्द हो सकता है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। यह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
  • नार्मल बर्थ के कितने दिन बाद रिलेशन बनाना चाहिए?

    नॉर्मल डिलीवरी के बाद करीब 6 से 8 सप्ताह के बाद शारीरिक संबंध बनाना सही रहता है।
  • शारीरिक संबंध बनाने से पहले क्या करना चाहिए?

    शारीकिर संबंध बनाने से पहले पुरुष और स्त्री दोनों का मानसिक-शारीरिक रूप से तैयार होना जरूरी है। इसके लिए, दोनों को बातें करनी चाहिए और किसी तरह का संशय हो, तो उसे क्लियर करना चाहिए।

 

 

 

Read Next

क्या वाकई मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 22, 2025 19:30 IST

    Published By : Meera Tagore