Doctor Verified

C-Section के बाद कई महिलाओं को होता है पेल्विक पेन, जानें ऐसा होना सामान्य है या नहीं?

सी-सेक्शन के कई महिलाओं को पेल्विक पेन होता है। लेकिन, ऐसा सबके साथ हो यह जरूरी नहीं है। आइए, जानते हैं कि पेल्विक पेन क्यों होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
C-Section के बाद कई महिलाओं को होता है पेल्विक पेन, जानें ऐसा होना सामान्य है या नहीं?


Is It Normal To Have Pelvic Pain After C-Section In Hindi: सी-सेक्शन आसान प्रोसीजर नहीं है। इसके बाद महिलाओं को रिकवरी मे सामान्य से अधिक समय लगता है। यहां तक उन्हें इंफेकशन और ब्लीडिंग होने का खतरा भी अधिक रहता है। यही कारण है कि डॉक्टर तमाम महिलाओं को खास हिदायत देते हैं कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं ताकि सी-सेक्शन की जरूरत ही न पड़े। लेकिन, यह बात हम सभी जानते हैं कि मौजूदा समय में कई ऐसे कारक हैं, जो सी-सेक्शन का कारण बनते हैं। सी-सेक्शन के बाद हाने वाली परेशानियों से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कई महिलाएं सी-सेक्शन के बाद पेल्विक एरिया में दर्द की शिकायत करते हैं। आइए, जानते है क्या वाकई ऐसा होता है? यानी क्या यह सामान्य है? इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की।

क्या सी-सेक्शन के बाद पेल्विक पेन होना सामान्य है- Is It Okay To Have Pelvic Pain After C-Section In Hindi

is-it-normal-to-have-pelvic-pain-after-c-section-01

सी-सेक्शन के बाद पेल्विक पेन हो सकता है। लेकिन, इसे हम सामान्य नहीं कह सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो सी-सेक्शन के बाद पेल्विक एरिया में दर्द होने के पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार होते हैं। मगर यह नहीं कहा जा सकता है कि हर महिला को सी-सेक्शन के बाद पेल्विक पेन होता है। इसके मुख्य कारणों की बात करें, तो जैसे स्कार टिश्यू, मसल्स का इंबैलेंस या नर्व डैमेज होना। डॉक्टर आगे कहती हैं कि शायद आपको ज्ञात न हो, सी-सेक्शन की वजह से पेल्विक एरिया में नेचुरल डिलीवरी की तुलना में अधिक होता है। कुछ मामलों में यह 2 से 5 गुणा अधिक असहनीय हो सकता है। अगर किसी महिला को सी-सेक्शन के बाद इस तरह की समस्या हो रही है, तो उन्हें डॉक्टर से अपनी जांच करवानी चाहिए। साथ ही, जरूरी ट्रीटमेंट भी लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या सी-सेक्शन के बाद शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होना सामान्य है? डॉक्टर से जानें

क्या सी-सेक्शन के बाद पेल्विक पेन को कम कैसे करें?- How To Reduce Pelvic Pain After C-Section In Hindi

is-it-normal-to-have-pelvic-pain-after-c-section-02

सी-सेक्शन के बाद पेल्विक पेन को कम करने के लिए आप यहां बताए गए सुझाव को अपनाएं-

हल्की एक्सरसाइज करें

अगर आपकी रिकवरी हो चुकी है और इसके बाद पेल्विक पेन शुरू हुआ है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर माइल्ड यानी हल्की एक्सरसाइज को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इसके लिए वॉक और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज फायेदमंद हो सकता है। इससे पेल्विक एरिया मजबूत होता है और दर्द से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

थेरेपिस्ट से मिलें

कई बार ऐसा होता है कि बिना एक्सपर्ट की मदद से दर्द से राहत नहीं मिलती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं, जिन्हें बहुत लंबे समय से पेल्विक पेन हो रहा है, तो इसके लिए थेरेपिस्ट के पास जाने में लापरवाही न करें। वे आपके मसल्स को मजबूत बनाने पर काम करेंगे, जिससे पेल्विक पेन दूर होगा

मसाज करें

शरीर के जिस भी हिस्से में दर्द हो रहा है, वहां मसाज करना फायदेमंद होता है। ऐसा ही पेल्किव पेन के साथ भी है। मसाज करने के लिए आप नारियल तेल ले सकती हैं। इससे स्किन की सेंसिटिविटी कम होती है और टाइटनेस में सुधार होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी के दौरान शारीरिक संबंध बनाते हुए दर्द होना सामान्य होता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer