Fri Sep 11, 2026 | 09:15 PM IST

Doctor Verified

डिलीवरी के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। आगे जानते हैं इसके कारण और बचाव का तरीका।

Lower abdomen pain after delivery In Hindi :  प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को पेट दर्द, पैरों में सूजन, जी मिचलाना, उल्टी, कब्ज और डायबिटीज आदि की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, नौ महीनों तक भ्रूण के आकार की वजह महिलाओं को पेट में अहसजता महसूस होती है। इस समय बच्चे की डिलीवरी को लेकर होने वाली चिंता भी महिलाओं की मानसिक स्थिति पर दबाव डालती है। कुछ महिलाओं को पेट में दर्द की समस्या डिलीवरी के बाद भी बनी रह सकती है। डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से पर दर्द की शिकायत रहती है। इस बारे में मैक्स अस्पताल की स्त्री रोग विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. परिणिता कलीता से जानते हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाओंं को पेट के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है।

डिलीवरी के बाद पेट के निचले के हिस्से में दर्द के कारण | Causes Of Lower Abdomen Pain After Delivery In Hindi

गर्भाशय का नॉर्मल पोजीशन में आना

डिलीवरी के बाद पहले छह हफ्तों में पेट में दर्द में की समस्या हो सकती है। मेडिकल में आफ्टरपेन्स कहते हैं। कुछ महिलाओं को दोबारा पीरियड्स शुरू होने के कुछ दिनों पहले ये दर्द महसूस हो सकता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं का पेट की कोशिकाएं और गर्भाशय दोबारा से नॉर्मल पोजीशन में सिकुड़ रहा होता है, ऐसे में भी महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : इन जेनेटिक डिसऑर्डर में डॉक्टर दे सकते हैं आईवीएफ करवाने की सलाह, जानें कैसे काम करती है यह साईकिल

lower abdomen pain after delivery

कब्ज की समस्या होना

गर्भाश्य के दोबारा नॉर्मल आने के कारण के अलावा महिलाओं को कब्ज की वजह से भी पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है। डिलीवरी के बाद महिलाओं का पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है। इस वजह से आहार को पचने में ज्यादा समय लगता है और कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

दवाओं का असर

डिलीवरी के बाद महिलाओं को एनेस्थेटिक व दर्द निवारक दवाओं के इस्तेमाल से भी पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। डिलीवरी के बाद हार्मोन, पाइल्स और योनी पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। इस कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है।

सिजेरियन की हीलिंग

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस समय सी-सेक्शन के बाद पेट में हीलिंग की प्रक्रिया के दौरान महिलाओं को टांके की जगह पर हल्का दर्द महसूस हो सकता है। इसके सात ही, कुछ महिलाओं के पेट में निचले हिस्से में सूजन भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं में पेट दर्द का कारण हो सकती है ओवरी की समस्या, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव

प्रेगनेंसी के बाद पेट के निचले हिस्से में दर्द होने पर क्या करें? Prevention Of Lower abdomen pain after delivery In Hindi

  • डिलीवरी के बाद गर्भाशय का दोबारा नॉर्मल स्थिति में आना एक सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे में किसी भी तरह की दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर, आपको दर्द की वजह से परेशानी हो रही है, तो गर्म बोतल से पेट की सिकाई कर सकती हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान दें कि इसका पानी ज्यादा तेज गर्म न हो।
  • डिलीवरी के बाद कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करें। इसके फल, सब्जियों. नट्स, व दालों का सेवन करें। साथ ही पर्याप्त नींद लें।
  • इस समय महिलाओं को बॉडी को हाइ़ड्रेट रखना बेहद आवश्यकत होता है। इससे हार्मोन तेजी से नॉर्मल आते है। साथ ही टॉक्सिन पदार्थ बाहर होते हैं।
  • डिलीवरी के बाद महिलाओं के हल्की एक्सरसाइज और योग को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और पेट का दर्द कम हो सकता है।

डिलीवरी के बाद यदि महिलाओं को पेट में तेज दर्द महसूस हो रहा हो, तो इस लक्षण को नजरअंदाज न करें और उन्हें तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाएं।

Read Next

प्रेग्नेंसी में पेट के दाईं तरफ दर्द क्यों होता है? जानें इसके कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2023 19:50 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content