Doctor Verified

क्या चेहरे पर कॉर्न ऑयल (मकई का तेल) लगाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Corn Oil On Face: चेहरे पर मक्के के तेल से मसाज करना आजकल काफी ट्रेंड में है। लेकिन क्या वाकई इसे चेहरे पर लगाना सेफ होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चेहरे पर कॉर्न ऑयल (मकई का तेल) लगाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Is corn oil good for the face: ब्यूटी ट्रेंड्स में समय-समय पर बदलाव आते रहते हैं। इसके मुताबिक ही लोग अपने ब्यूटी रूटीन बदलते रहते हैं। आजकल मकई का तेल यानी कॉर्न ऑयल भी लोग अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर रहे हैं। कॉर्न ऑयल को मकई के दानों से तैयार किया जाता है। इसमें कई ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे फेस मास्क, स्क्रब और फेशियल ऑयल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग इसे चेहरे पर मसाज करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या यह हमारी त्वचा के लिए वाकई फायदेमंद होता है? क्या इसे लगाने से त्वचा की समस्याएं ठीक होती हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेल्थकेयर की डर्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक फिजिशियन डॉ चांदनी जैन गुप्ता से बात की।

01 - 2025-02-06T172226.460

क्या चेहरे पर मकई का तेल लगाना फायदेमंद होता है? Is It Good To Use Corn Oil On Face

डॉ चांदनी जैन गुप्ता के मुताबिक चेहरे पर मकई का तेल लगाना बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं है। स्किन ओवरड्राई होने पर इसे कभी-कभी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अधिकतर मामलों में इसे त्वचा पर इस्तेमाल करना फायदेमंद नहीं होगा। इसे ट्रेंड मानकर हर कोई इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इसे ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- चावल के पानी और बादाम तेल से घर पर बनाएं फेस सीरम, नेचुरली चमक उठेगी त्वचा

चेहरे पर मकई का तेल लगाने से क्या नुकसान हो सकता है?

  • एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों की सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन स्किन है, उनके लिए मकई का तेल नुकसानदायक हो सकता है। इसमें विटामिन ई, लिनोइक एसिड जैसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो इसे कॉमेडोजेनिक ऑयल बनाते हैं।
  • मकई का तेल बहुत गाढ़ा होता है इसलिए इसे लगाने से चेहरे पर धूल-मिट्टी चिपक सकती है। इससे चेहरे पर गंदगी और बैक्टीरिया की ग्रोथ हो सकती है। इस कारण स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं और एक्ने-ब्रेकआउट की समस्या हो सकती है।
  • चेहरे पर गंदगी जमने के कारण ये त्वचा में डलनेस और चिकनाहट भी बढ़ सकता है। इसके कारण ऑयली स्किन वालों को ज्यादा समस्या हो सकती है। मकई का तेल लगाने से चेहरे पर खुजली और इरिटेशन भी हो सकती है। इसलिए ऑयली स्किन वालों को भी मकई का तेल नहीं लगाना चाहिए।
  • मकई के तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड मौजूद होता है, इसके कारण चेहरे पर सूजन बढ़ सकती है। अगर इसे ओमेगा-3 के साथ बैलेंस न किया जाए, तो यह सूजन की वजह बन सकता है।
  • जिन लोगों की स्किन ओवरड्राई है उनके लिए यह मकई का तेल एक मॉइस्चराइजर की तरह काम कर सकता है। लेकिन इसे ड्राई स्किन पर कभी-कभी इस्तेमाल करना ही सेफ होता है। लेकिन इसके बजाय जोजोबा, ऑर्गन और स्क्वालेन ऑयल चेहरे पर इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होगा।
  • कॉर्न ऑयल में नारियल और टी ट्री ऑयल की तरह एंटी-माइक्रोबियल गुण नहीं होते हैं। इसलिए जिन लोगों को एक्ने और स्किन इंफेक्शन रहता है, उन्हें कॉर्न ऑयल अवॉइड करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है गुड़हल के फूलों का तेल, जानें इसे लगाने का तरीका और रेसिपी

अगर आप चेहरे पर कॉर्न ऑयल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट के बाद ही इसे चेहरे पर लगाएं। लेकिन अगर इस्तेमाल के बाद इरिटेशन होती है, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

चावल के पानी और बादाम तेल से घर पर बनाएं फेस सीरम, नेचुरली चमक उठेगी त्वचा

Disclaimer