कैल्शियम की कमी हड्डियों और शरीर के जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेग्नेंसी में भी महिलाओं को कैल्शियम की जरुरत है और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी शरीर में इसकी कमी देखी जाती है। ऐसे में जब भी शरीर में कैल्शियम कम होता है एक्सपर्ट इसके सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि कैल्शियम कब लें, किसके साथ इसका सेवन सबसे सही है और शरीर में कैल्शियम के अवशोषण कैसे बढ़ाया जा सकता है। इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Suparna Mukherjee, Clinical Nutrition & Dietetics, Narayana Health City, Bengaluru से बात की।
क्या दूध के साथ कैल्शियम लेना ठीक है-Is it beneficial to take calcium supplement with milk
सुपर्णा मुखर्जी बताती हैं कि हालांकि दूध और कैल्शियम सप्लीमेंट दोनों ही कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं, लेकिन आमतौर पर दूध के सेवन के साथ ही कैल्शियम सप्लीमेंट लेने की सलाह नहीं दी जाती है। इसके पीछे कारण यह है कि दूध के साथ कैल्शियम का सेवन शरीर में कैल्शियम अवशोषण के लिए प्रतिस्पर्धा पैदा करता है। शरीर एक समय में केवल सीमित मात्रा में कैल्शियम अवशोषित कर सकता है, आमतौर पर लगभग 500 मिलीग्राम। दूध में मौजूद कैल्शियम और सप्लीमेंट में मौजूद कैल्शियम, दोनों आपकी आंतों में अवशोषण के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। इन्हें एक साथ लेने से आपके शरीर द्वारा दोनों स्रोतों से अवशोषित कैल्शियम की मात्रा कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: पानी की तरह न बह जाए हड्डियों में जमा कैल्शियम, जानें शरीर में कैल्शियम के क्षरण को कैसे रोकें
कैल्शियम के खुराक को विभाजित करना जरूरी है
अगर आप चाहते हैं कि शरीर कैल्शियम को अच्छी तरह से अवशोषित करे तो आपको पूरी दिन में कैल्शियम के सेवन को फैलाना होगा और इसे बांटना होगा। अगर आपको अपने आहार के अलावा कोई सप्लीमेंट लेना है, तो उसे कैल्शियम युक्त भोजन या दूध जैसे ड्रिंक के समय के अलावा किसी और समय पर लेना बेहतर है। कुछ स्रोत कैल्शियम सप्लीमेंट लेने और दूध पीने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल रखने का सुझाव दिया जाता है।
कैल्शियम के विभिन्न सोर्स का सेवन करें
आपका शरीर कैल्शियम को किस प्रकार अवशोषित करता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार का कैल्शियम सप्लीमेंट ले रहे हैं। कैल्शियम कार्बोनेट भोजन के साथ सबसे अच्छा अवशोषित होता है क्योंकि इसे उचित अवशोषण के लिए पेट के एसिड की जरूरत होती है। दूसरी ओर, कैल्शियम साइट्रेट को भोजन के साथ या बिना भोजन के लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: इस न्यूट्रिएंट की वजह से कटकटाने लगती हैं महिलाओं की हड्डियां, जानें पूरा कैसे करें
कैल्शियम लेने का सही समय क्या है?
अपने कैल्शियम सेवन को अलग-अलग समय पर लेना एक अच्छा विचार है। आप दूध और अन्य डेयरी उत्पादों से पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं और अगर आपको सप्लीमेंट की जरूरत है, तो अवशोषण को अधिकतम करने के लिए अपना सप्लीमेंट अलग समय पर लें। इसके अलावा कैल्शियम सप्लीमेंट्स को हमेशा खाना खाने के बाद लें। आप रात में इसे लेने से बचें। पर दूध और कैल्शियम को एक साथ लेमे से बचें।
इसके अलावा अपनी विशिष्ट कैल्शियम की जरूरतों को पूरी करने के लिए और सबसे बेस्ट तरीके के बारे में जानने के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य सेवा पेशेवर से परामर्श लें। अगर आप सही तरीके से कैल्शियम लेंगे तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी।
FAQ
कैल्शियम की कमी से महिलाओं में कौन सा रोग होता है?
कैल्शियम की कमी से महिलाओं में हड्डियों और दिल से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने पर आपको जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा यह प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लेना भी जरूरी होता है।कौन सा फल खाने से कैल्शियम बढ़ता है?
अंजीर और कीवी का सेवन शरीर में कैल्शियम बढ़ा सकता है। इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट्स जैसे कि मुनक्का और खजूर का सेवन कर सकते हैं जो कि शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।कैल्शियम रात में लेना चाहिए या दिन में?
कैल्शियम रात में लेना सही नहीं है लेकिन, आप नाश्ते और दोपहर के भोजन के बाद कैल्शियम ले सकते हैं। इसके अलावा आप कोई और दवा ले रहे हैं तो दोनों के बीच 2 घंटे का गैप रखें। सारी दवाओं को एक साथ लेना कभी सही तरीका नहीं होता।