बवासीर से जल्द राहत दिलाता है ईसबगोल, जानें इस्तेमाल के तरीके

Is isabgol good for hemorrhoids: बवासीर की समस्या में खून के साथ दर्द और सूजन की दिक्कत भी हो सकती है। इसके लिए आप ईसबगोल का सेवन करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
बवासीर से जल्द राहत दिलाता है ईसबगोल, जानें इस्तेमाल के तरीके


हमारे आसपास ऐसे कई चीजें होती है, जिसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे ही एक औषधीय गुणों से भरपूर चीज है ईसबगोल। यह आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है। जैसे पाचन संबंधी समस्याएं, कब्ज और आंत की परेशानी से निजात दिला सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ईसबगोल के सेवन से बवासीर संबंधी समस्याएं भी ठीक हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन, लिपिड, पोटैशियम और आयरन आपको बवासीर काफी राहत दिला सकता है। दरअसल बवासीर की समस्या में लोगों को मल वाले मार्ग में काफी तकलीफ होती है और खून आने की समस्या भी होती है। यह बवासीर के दौरान होने वाले रक्तस्त्राव को कम कर सकता है। साथ ही इससे आपकी कई अन्य परेशानियां भी ठी हो सकती है। 

बवासीर में ईसबगोल खाने के फायदे

1. कब्ज की समस्या

अगर आपको बवासीर की समस्या में कब्ज की तकलीफ है, तो इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए अगर आपको बवासीर की समस्या में आराम चाहिए, तो आपको अपने कब्ज और अपच की दिक्कतों को दूर करने की जरूरत है। इसके लिए आप ईसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और लैक्सेटिव प्रभाव आपकी कब्ज और मल त्याग की परेशानी को दूर कर सकता है। 

isabogal-benefits-hemorrhoids

2. पाचन के लिए फायदेमंद

एक स्वस्थ शरीर के लिए आपका पाचन तंत्र ठीक होना बेहद जरूरी है। ईसबगोल में लैक्सेटिव प्रभाव होता है, जो आपके पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है। इससे आपको आंतों से जुड़ी समस्या, दस्त और कब्ज की परेशानी नहीं होती है। बवासीर की समस्या में पाचन तंत्र ठीक होने से आपको काफी आराम मिल सकता है। 

3. खून आने की समस्या

बवासीर की स्थिति में पीड़ित को मल त्याग के समय खून आने की समस्या को दूर करने के लिए आप ईसबगोल खा सकते हैं। ईसबगोल की भूसी में फाइबर होता है, जो रक्तस्त्राव कम कर सकता है। ये बवासीर के लक्षणों को भी कम करता है। 

इसे भी पढे़ं- पेट की हर समस्या का रामबाण इलाज है इसबगोल, जानें इसके सेवन का सही तरीका और 5 फायदे

4. आंतों की समस्या में 

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए भी आप ईसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आंत में पानी की मात्रा बढ़ती है। इससे आंत के कार्य करने की क्षमता भी बढ़ती है। इसमें मौजूद  फाइबर गैस्ट्रिक एसिड स्राव को कम करके पाचन तंत्र का बचाव करते हैं। इसका सही मात्रा में सेवन करने से गैस्ट्रिक समस्याएं और अल्सर का जोखिम भी कम हो सकता है। 

how-to-use-isabgol-in-hemorrhoids

5. डायरिया और पेट की सफाई

डायरिया और पेट दर्द की स्थिति में भी बवासीर की दिक्कत आपके लिए खतरनाक बन सकती है। इसके लिए आपको ईसबगोल का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बवासीर काफी हद तक कम हो सकता है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

पथरी में न लें ये 5 विटामिन्स और मिनरल्स, बढ़ सकती है दिक्कत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version