
वायरल फीवर से ठीक होने के बाद जब सब कुछ सामान्य होने लगता है, भूख लौट आती है, कमजोरी कम हो जाती है, शरीर फिर से एक्टिव महसूस करने लगता है तभी अचानक शुरू हो जाता है बाल झड़ने का एक नया डर। नहाते वक्त हाथ में पूरे गुच्छे आ जाना, तकिये पर सुबह ढेर सारे बाल दिखना या हल्की कंघी से ही बड़ी मात्रा में बाल टूट जाना, यह किसी को भी परेशान कर सकता है। अधिकतर लोग यह मान लेते हैं कि शायद उन्हें कोई बड़ी हेयर समस्या हो गई है, या स्कैल्प में कोई बीमारी शुरू हो रही है। कई लोग तुरंत हेयर ऑयल बदल देते हैं, महंगे प्रोडक्ट खरीद लेते हैं, और कुछ तो पैनिक में मेडिकल ट्रीटमेंट शुरू कर देते हैं। इस लेख में हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स की सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा (Dr. Padmaja, Senior Consultant Dermatologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad) से जानिए, क्या वायरल फीवर के बाद बाल झड़ना सामान्य है?
इस पेज पर:-
क्या वायरल फीवर के बाद बाल झड़ना सामान्य है? - Is hair fall common after viral fever
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा बताती हैं कि वायरल फीवर, डेंगू, चिकनगुनिया, फ्लू जैसी बीमारियां शरीर पर कई तरह से असर डालती हैं। बीमारी के दौरान शरीर अपनी एनर्जी को मूल काम यानी इंफेक्शन से लड़ने में लगा देता है। वायरल इंफेक्शन के दौरान भूख कम हो जाती है और लोग पानी, नारियल पानी और खिचड़ी जैसे हल्के फूड्स ही लेते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन और मिनरल नहीं मिल पाते। विशेष रूप से प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन D और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स की कमी बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है। यही वजह है कि रिकवरी के 4-6 हफ्तों बाद हेयर फॉल अचानक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या डेड हेयर फॉलिकल्स ठीक हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से
वायरल फीवर के बाद मानसिक तनाव, कमजोर शरीर और थकान भी हेयर फॉल को बढ़ा सकती है। शरीर जब तनाव में होता है, तो हेयर साइकिल डिस्टर्ब हो जाती है। कई स्टडीज में पाया गया है कि स्ट्रेस हार्मोन cortisol बालों के ग्रोथ फेज को छोटा कर देता है, जिससे झड़ना बढ़ जाता है।
हेयर फॉल कितने समय तक रहता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पद्मजा मानती हैं कि वायरल फीवर के बाद होने वाला हेयर फॉल आमतौर पर 3 से 8 हफ्तों के बीच शुरू होता है और 1-2 महीनों तक जारी रह सकता है। अच्छी बात यह है कि यह रिवर्सिबल है, बस शरीर को सही पोषण और आराम मिलना चाहिए। जैसे ही शरीर ठीक होता है, बालों की जड़ें दोबारा एक्टिव हो जाती हैं और नए बाल उगने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स में बालों का गुच्छा हाथ में आ जाता है? फॉलो करें हेयर फॉल से बचने के ये 5 टिप्स

फीवर के बाद हेयर फॉल को कैसे कंट्रोल करें?
- बालों का 90% हिस्सा प्रोटीन (केराटिन) से बना होता है। इसलिए अंडे, दालें, दूध, पनीर, सोया, चिकन और मछली डाइट में जरूर शामिल करें।
- आयरन और जिंक हेयर ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, कद्दू के बीज और नट्स इसका अच्छा सोर्स हैं।
- ऑयल से स्कैल्प मसाज ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है, जिससे बाल मजबूत होते हैं।
- रिकवरी के दौरान हेयर कलर, रिबॉन्डिंग, स्मूथनिंग जैसे ट्रीटमेंट हेयर फॉल बढ़ा सकते हैं।
निष्कर्ष
ज्यादातर लोग वायरल इंफेक्शन की रिकवरी के दौरान इस समस्या का सामना करते हैं। यह अस्थायी हेयर फॉल है, जो सही खान-पान, पोषण और देखभाल से अपने आप ठीक हो जाता है। अगर आप भी हाल में वायरल फीवर से ठीक हुए हैं और बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो घबराएं नहीं। ध्यान रखें कि अगर हेयर फॉल रुक नहीं रहा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 20, 2025 11:14 IST
Modified By : Akanksha TiwariNov 19, 2025 18:10 IST
Published By : Akanksha Tiwari