Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

पीरियड्स में बालों का गुच्छा हाथ में आ जाता है? फॉलो करें हेयर फॉल से बचने के ये 5 टिप्स

Periods Me Hair Fall: पीरियड्स के दिनों में  हेयर फॉल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। बालों का गुच्छा हाथ में आ जाता ह। सवाल है ऐसा क्यों होता है और  इससे कैसे बचाव करें-

Is It Normal To Have Hair Loss During Period In Hindi: यह हम सभी जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान हर महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में महिलाओं को पेट दर्द, ब्रेस्ट में टेंडरनेस, कमर के निचले हिस्से में दर्द आदि समस्याएं होने लगती हैं। जिन महिलाओं को पीरियड्स नॉर्मल नहीं होते हैं। उन्हें और भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जैसे उन्हें स्पॉटिंग, दो पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग या कभी-कभी हैवी ब्लीडिंग जैसी दिक्कत हो जाती है। हालांकि, हर महिला अपने जीवन काल में कभी न कभी पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से दो-चार होती हैं। बहरहाल, आपने कई बार नोटिस किया होगा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं का हेयर फॉल बढ़ सकता है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे क्या कारण है? यानी हेयर फॉल और पीरियड्स का आपस में क्या कनेक्शन है। आइए, इस बारे में जानते हैं Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से।

पीरियड्स के दौरान बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं?- Can Periods Cause Hair Fall In Hindi

does periods cause hair fall 01 (10)

यह स्पष्ट है कि पीरियड्स की वजह से कई तरह के हेल्थ इश्यूज होते हैं। इसमें पेट दर्द, अकड़न, मूड स्विंग आदि शामिल हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि पीरियड्स में हेयर फॉल क्यों होते हैं? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "पीरियड्स में हार्मोनल बदलाव होना सामान्य होता है। इसी की वजह से महिलाओं को हेयर फॉल की दिक्कत होती है। हां, कुछ महिलाओं में हेयर फॉल ज्यादा होता है, तो कुछ महिलाओं को इन दिनों कम हेयर फॉल की परेशानी होती है।" डॉक्टर आगे बताते हैं, "पीरियड्स में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है और प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है। यह हेयर फॉल का मुख्य कारण होता है। लेकिन, यह स्थिति अस्थाई होती है। जैसे ही पीरियड्स खत्म होते हैं अपने आप ही हार्मोन संतुलित हो जाते हैं और हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है।"

इसे भी पढ़ें: 5 संकेतों से समझें कि सामान्य नहीं है आपका हेयर फॉल, जानें डॉक्टर की राय

पीरियड्स में हेयर फॉल होने के अन्य कारण- Causes Of Hair Fall In Periods In Hindi

हार्मोनल फ्लक्चुएशन

पीरियड्स में हेयर फॉल हार्मोनल फ्लक्चुएशन की वजह से होता है। विशेषज्ञों के अनुसार हार्मोन बालों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं। जैसे ही बॉडी में एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है, इसका नेगेटव असर बालों की ग्रोथ पर नजर आने लगता है।

आयरन की कमी

कई महिलाओं को पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग होती है। हैवी ब्लीडिंग होने पर बॉडी में खून की कमी हो सकती है और आयरन के स्तर में गिरावट आ जाती है। यह स्थिति भी महिलाओं के लिए सही नहीं है। ध्यान रखें कि जब बॉडी में आयरन की कमी हो जाती है, तो ऐसे में हेयर लॉस होने लगता है।

तनाव का स्तर

पीरियड्स के दौरान कई तरह की फिजिकल प्रॉब्लम होती है, जिसकी वजह से मूड स्विंग भी होने लगता है। कुछ महिलाओं में पीरियड्स की वजह से तनाव भी बढ़ जाता है। याद रखें कि तनाव या चिंता भी हेयर फॉल का बड़ा कारण है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स से जुड़ी ये 5 समस्याएं शरीर में बढ़ती बीमारियों का हो सकती हैं संकेत, जानें एक्सपर्ट से

पीरियड्स में हेयर फॉल कैसे रोकें

  1. अगर पीरियड्स के दौरान हेयर फॉल ज्यादा हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  2. अगर हैवी ब्लीडिंग होती है और बॉडी में आयरन की कमी हो गई है। ऐसे में आयरन सप्लीमेंट लें। इससे भी हेयर फॉल रोकने में मदद मिलती है।
  3. इन दिनों हेल्दी डाइट लें। ऐसी चीजों का सेवन अधिक मात्रा में करें, जिससे हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है।
  4. पीरियड्स में अपने बालों की प्रॉपर केयर करें। इससे भी हेयर फॉल में कमी आती है।
  5. पीरियड्स में तनाव के स्तर को मैनेज करने से भी हेयर फॉल को रोका जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पीरियड के दौरान बालों का झड़ना कैसे रोकें?

    पीरियड्स के दौरान बालों का झड़ना रोकने के लिए आयरन, ज़िंक, विटामिन डी और बी विटामिन युक्त डाइट फॉलो करें। इसके अलावा, जरूरी हो तो आयरन सप्लीमेंट भी लें।
  • ऐसा क्या खाएं जिससे बाल झड़ना बंद हो जाए?

    बालों का झड़ना कई कारणों पर निर्भर करता है। इसमें हार्मोनल बदलाव, खराब बालों की केयर और कोई मेडिकल कंडीश्न। अगर हेयर फॉल रोकने के लिए डाइट में बदलाव करना है, तो ऐसी चीजों का सेवन करें, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें सोयाबीन, फलियां, मांस और पनीर प्रोटीन आदि आते हैं। 
  • महिलाओं के लिए घर पर तुरंत बालों का झड़ना कैसे रोकें?

    घर में हेयर फॉल रोकना है, तो हेयर केयर टिप्स फॉलो करें, जैसे सप्ताह में दो से तीन बार हेयर वॉश करें। अच्छी क्वालिटी का शैंपू यूज करें, कंडीशनर लगाएं। इसके साथ-साथ गीले बालों को कंघी करने से बचें और नियमित रूप से हेयर ऑयलिंग करें।

Read Next

मेनोपॉज के बाद ब्राउन डिस्चार्ज क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 04, 2025 09:03 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 04, 2025 09:03 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 04, 2025 09:03 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Nov 04, 2025 09:03 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content