Expert

पीरियड्स के दौरान नहीं करनी चाहिए ये 5 गलितयां, बढ़ सकती है परेशानी

महिलाओं की कुछ आदतों का असर उनकी पीरियड्स साइकिल पर पड़ सकता है। आगे जानते हैं इन आदतों के बारे में विस्तार से
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान नहीं करनी चाहिए ये 5 गलितयां, बढ़ सकती है परेशानी


Bad Habits To Avoid During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, हर महीने महिलाओं को पीरियड की एक निश्चित साइकिल से गुजरना पड़ता है। इस दिनों महिलाओं को हार्मोनल बदलाव के साथ ही पेट में दर्द व ऐंठन आदि समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, कई बार कुछ आदतों के कारण पीरियड साइकिल अनियमित (Period Cycle) हो सकती है या पीरियड में समस्याएं बढ़ सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत पड़ती है। डॉक्टर महिलाओं को इन आदतों को लाइफस्टाइल से दूर करने की सलाह देते हैं। योगा एक्सपर्ट जूही कपूर ने इंस्टा अकाउंट पर लोगों के साथ पीरियड के दौरान की जाने वाली कुछ गलत आदतों के बारे में बताया है। एक्सपर्ट ने बताया है कि पीरियड्स (Menstrual Cycle) के दौरान इन आदतों से महिलाओं को बचना चाहिए। 

पीरियड्स के दौरान न करें ये गलतियां - Harmful Habits To Avoid During Periods In Hindi 

पर्याप्त पानी न पीना

पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव से बचाव के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना (Drink Water) चाहिए। इस दौरान पानी न पीने से महिलाओं को डिहाइड्रेश हो सकता है। इसकी वजह से सूजन, सिरदर्द और थकान की समस्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

harmful habits to avoid during periods

हैवी वर्कआउट

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में बदलाव हो रहे होते हैं। ऐसे में महिलाओं को हैवी वर्कआउट (Heavy Workout) करने से बचना चाहिए। क्योंकि आपका शरीर पहले से ही थका हुआ होता है। ऐसे में हैवी वर्कआउट पीरियड्स के समय में होने वाली समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, इससे कोर क्षेत्र में भी दबाव पड़ता है।

शीर्ष आसन से बचें 

पीरियड्स के दौरान आप हर योग आसन नहीं कर सकती हैं। इस दौरान, सर्वांगासन, शीर्षासन और हलासन से बचें। इन आसनों को करने से आपके रक्त प्रवाह में बदलाव हो सकता है। साथ ही, पेट से ऐंठन की समस्या हो सकती है। 

गतिहीन जीवनशैली से बचें 

पीरियड्स के दौरान आप हमेशा आराम न करें। इस समय अवश्य टहलें। साथ ही, सुबह योग व मेडिटेशन करें (Yoga And Meditation), इससे आपके हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं और आपको मूड स्विंग्स में आराम मिलता है। पीरियड्स के दौरान हमेशा एक ही जगह बैठे न रहें। इससे समस्या बढ़ सकती है। 

प्रोसेस्ड फूड न खाएं 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं की एनर्जी का लेवल लो रहता है। ऐसे में आप जंक फूड या चॉकलेट का सेवन न करें। इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है ऐसे में आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इस समय पेट में ऐंठन (Cramps in Stomach) से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। 

सिर धोने से बचें 

वैसे, तो इसके पीछे एक्सपर्ट और डॉक्टर के तर्क अलग-अलग हो सकते हैं। लेकिन, यौगिक अवधारणाओं के अनुसार सिर धोने से अपान वायु (प्राण का नीचे की ओर प्रवाह) में बदलाव होता है। इस वजह से इसे माना किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या नॉन-स्टिक बर्तनों में पका खाना खाने से इंफर्टिलिटी का जोखिम बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@theyoginiworld)

Habits To Avoid During Periods: पीरियड्स में महिलाओं को ऊपर बताई गई आदतों से बचना चाहिए। इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानियों से बचाव हो सकता है। साथ ही, पीरियड्स की साइकिल को नियमित किया जा सकता है। पीरियड्स के दौरान खानपान पर भी विशेष ध्यान दें। इस समय आसानी से पचने वाली चीजों का ही सेवन करें। 

Read Next

क्या पीसीओएस के इलाज के बाद नॉर्मल प्रेग्नेंसी संभव है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer