Doctor Verified

फर्मेंटेड फूड्स माने जाते हैं सेहत के लिए हेल्दी, पर क्या आयुर्वेद भी यही मानता है? जानें एक्सपर्ट से

आयुर्वेद के अनुसार अगर खमई वाले खाद्य पदार्थों को सही तरीके से सेवन किया जाए, तो ये नुकसानदायक नहीं होते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें इन फूड्स के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्मेंटेड फूड्स माने जाते हैं सेहत के लिए हेल्दी, पर क्या आयुर्वेद भी यही मानता है? जानें एक्सपर्ट से


Is Fermented Food Healthy To Eat: आयुर्वेद में फर्मेंटेड फूड यानि खमई वाले खाद्य पदार्थों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनके सेवन से इम्यूनिटी से लेकर पाचन तंत्र को फायदा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फर्मेंटेड फूड ऐसे भी हैं, जिनके ठीक से सेवन न करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ निकिता कोहली (MD Ayurveda) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे।  

fermented food

आयुर्वेद के मुताबिक सेहत के लिए इन 5 फर्मेंटेड फूड के फायदे- Fermented Food Benefits According To Ayurveda

इडली-डोसा- Idli-Dosa

इडली-डोसा आखिर किसे पसंद नहीं होते? खमई से तैयार किये जाने वाले ये स्वादिष्ट व्यंजन पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इडली-डोसा तैयार करने के लिए दाल और चावल का इस्तेमाल किया जाता है। जब इन दोनों चीजों को फर्मेंटेड करके इस्तेमाल किया जाता है, तो यह पाचन के लिए अच्छा कॉम्बिनेशन बनते हैं। लेकिन अगर इन्हें जरूरत से ज्यादा खाया जाता है या बांसी खाया जाता है, तो यह शरीर में वात बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। 

अचार- Pickle 

ज्यादातर सभी घरों में अचार का सेवन जरूर किया जाता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अचार के खट्टे और तीखे स्वाद के कारण यह पाचन तंत्र के लिए असरदार माना जाता है। लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाता है, तो इससे एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, अचार के खट्टे और नमकीन स्वाद के कारण यह शरीर में वात और कफ भी बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़े- फर्मेंटेड फूड्स का सेवन इन 7 कारणों से है शरीर के लिए बहुत फायदेमंद, जानें 10 बेस्ट फर्मेंटेड फूड्स

कांजी- Kanji

कांजी एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जिसका सेवन पाचन स्वस्थ बनाए रखने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से खाना जल्दी पचता है, साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए, तो यह पेट खराब होने का कारण भी बन सकता है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पित्त की समस्या भी हो सकती है। 

दही- Curd

अगर आप ताजे दही का सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, दही में मौजूद प्रोबायोटिक वात दोष को ठीक करने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर इसका अधिक मात्रा या रात के दौरान सेवन किया जाए, तो इससे कफ की समस्या भी बढ़ सकती है। इसके कारण सर्दी-खांसी और पेट खराब होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े- Best Fermented Foods: पाचन को बढ़ावा देने से लेकर संपूर्ण सेहत के लिए बेस्‍ट हैं ये 5 फर्मेंटेड फूड्स 

ढोकला- Dhokla

इडली-डोसे की तरह ढोकला भी पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। बेसन और इमली के पानी से तैयार किया गया यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में मददगार है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीप में वात-पित्त बढ़ सकता है।

इन खाद्य पदार्थों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि आप इनका सेवन ताजा ही करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

Read Next

30 की उम्र के बाद भी रहना है हेल्दी, तो खान-पान में जरूर करें ये 5 बदलाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version