देश में कोरोना वायरस (Covid 19 in India) की रफ्तार को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान (Vaccination) चल रहा है। ऐसे में लोग वैक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। लेकिन कई लोगों के मन में अभी भी वैक्सीन को लेकर सवाल हैं। प्रेगनेंट महिलाएं वैक्सीन को लेकर कंफ्यूज हैं कि उन्हें वैक्सीन लगानी चाहिए या नहीं। इसके साथ ही जो कपल बेबी प्लान करने का सोच रहे हैं, वे भी असमंजस में हैं कि उन्हें कोविड वैक्सीन की डोज लेनी चाहिए या नहीं।
कोरोना की वैक्सीन लेना सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी होता है। यह कोरोना वायरस से जोखिम और गंभीरता को कम करने में मददगार होता है। वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी (Anti Body) तैयार करता है, जिससे हमारा शरीर भविष्य में वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। इसलिए कोविड से अपना बचाव करने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेना बहुत जरूरी है। अगर आप वैक्सीन लेने के योग्य हैं, तो वैक्सीन जरूर लगवाएं।
वैक्सीन लेने के 3 हफ्ते बाद बेबी प्लान कर सकते हैं कपल्स (Baby Planning After 3 Weeks of Vaccination)
वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गांधली देवरुखकर (Dr Gandhali Deorukhkar, Gynaecology and Obstetrics, Wockhardt Hospital Mumbai Central) बताती हैं कि जो कपल बेबी या फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं, वे भी कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। कपल कोविशील्ड (Covishield) या कोवैक्सीन (Covaxin) की दोनों डोज लेने के 3 हफ्ते बाद बेबी प्लान कर सकते हैं। कपल को भी दूसरे लोगों की तरह ही वैक्सीन की दोनों डोज लेना जरूरी होता है। लेकिन जो कपल बेबी प्लान करना चाहते हैं, उन्हें वैक्सीन लेने के 3 हफ्ते बाद इसके बारे में सोचना चाहिए। इससे शरीर में अच्छी तरह एंटीबॉडी तैयार हो जाती है।
इसे भी पढ़ें - कोविड वैक्सीन लेने के बाद न खाएं ये 3 चीजें, इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर
प्रेगनेंट महिलाएं भी लगवाएं वैक्सीन (Pregnant Women Take Vaccine)
फोर्डा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर विवेक चौकसे (Dr. Vivek Chaukse, Former National President of FORDA and Assistant Professor of Lady Hardinge Medical College) बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन लेने से गर्भपात, समय से पहले डिलीवरी या भ्रूण के विकास में दिक्क्त जैसी कोई समस्या नहीं होती है। वैक्सीन कोरोना के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो भी कोरोना की वैक्सीन ले सकती हैं। लेकिन वैक्सीन लेने से पहले एक बार आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क कर लें। वे अपने हेल्थ स्टेटस (Health Status) को ध्यान में रखकर आपको सही सलाह दे सकते हैं।
इसके साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी आसानी से वैक्सीन लगवा सकती हैं। वैक्सीन लगाने के लिए आपको डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपको वैक्सीन लेने के बाद थोड़े बहुत दुष्प्रभाव भी नजर आते हैं, तो इस स्थिति में भी घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी सावधानी के साथ जाएं और वैक्सीन लगवाएं।
वैक्सीन के साइड इफेक्ट (Side Effect of Corona Vaccine)
वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों में इसके सामान्य साइड इफेक्ट नजर आते हैं, तो कई लोगों में इसका कोई दुष्प्रभाव नजर नहीं आता है। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली 25 प्रतिशत महिलाओं में वैक्सीन लेने के बाद बहुत हल्के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। इसमें मतली, बुखार, उल्टी या शरीर में दर्द शामिल हैं। लेकिन ये सभी दुष्प्रभाव बेहद सामान्य हैं, इसमें चिंता करने की बात नहीं है।
- - मतली
- - हल्का बुखार
- - उल्टी और शरीर में दर्द
इसे भी पढ़ेें - क्या है नेजल एंडोस्कोपी? कोरोना मरीजों को कब पड़ती है इसकी जरूरत
अगर आप प्रेगनेंट हैं या स्तनपान करवाती हैं, तो भी आप कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले सकते हैं। अगर इसके बाद आप में हल्के दुष्प्रभाव नजर आए, तो इसमें डरने या घबराने की जरूरत नहीं होती है। अगर आपको किसी दूसरी तरह की कोई समस्या है, तो वैक्सीन लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें।
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi