HPV Vaccination: 35 से 45 साल की उम्र के लोग जरूर लगवाएं एचपीवी वैक्सीन, जागरूकता है बहुत जरूरी

केवल किशोर ही नहीं, बल्कि 35 से 45 वर्ष की उम्र के लोग भी एचवीपी वैक्सीन लगवा सकते हैं। आइये जानते हैं यह वैक्सीन लगवाना क्यों जरूरी है?
  • SHARE
  • FOLLOW
HPV Vaccination: 35 से 45 साल की उम्र के लोग जरूर लगवाएं एचपीवी वैक्सीन, जागरूकता है बहुत जरूरी

पिछले कुछ समय में सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। इससे बचने के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाना काफी आवश्यक हो जाता है। यह वैक्सीन न केवल आपको इस कैंसर बल्कि, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कई अन्य वायरसों से भी बचाने में मददगार होती है। आमतौर पर यह 9 से 14 साल की उम्र की लड़कियों को दी जाती है, जिससे आगे चलकर उनमें सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम हो सके। लेकिन इस वैक्सीन को लेकर बड़ी उम्र के लोगों में भी जागरुकता काफी जरूरी है। 

बड़ी उम्र के लोगों में भी वैक्सीन के प्रति जागरुकता जरूरी 

एचपीवी वैक्सीन केवल किशोर अवस्था के लोगों को ही नहीं, बल्कि बड़ी उम्र यानि 35 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए भी इसके प्रति जागरुकता काफी जरूरी होती है। एचपीवी वैक्सीन केवल सर्वाइकल कैंसर से नहीं, बल्कि अन्य भी कई संक्रमणों और रोगों से बचाती है। इसलिए बड़ी उम्र के लोगों के लिए भी यह लगवाना जरूरी हो जाता है। एचपीवी वायरस करीब 200 प्रकार का होता है। यह वैक्सीन काफी पुरानी है, कई देशों में तो यौन क्रियाओं में शामिल होने वाले बच्चों को भी यह वैक्सीन दी जाती है। 

45 की उम्र तक भी ले सकते हैं वैक्सीन 

चिकित्सकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 45 की उम्र में भी एचपीवी वैक्सीन लेना कोई देरी नहीं है। आप 35 से 45 वर्ष की उम्र में भी आसानी से इस वैक्सीन को ले सकते हैं। एचपीवी के कई प्रकार होते हैं, जो इस उम्र में भी आपको प्रभावित कर सकते हैं। वहीं, इस वैक्सीन को लेने से एचपीवी से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है साथ ही साथ इसे लेने के बाद आप अन्य कई बीमारियों और संक्रमणों से भी बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - HPV वैक्सीन किसे लगवानी चाहिए? डॉक्टर से जानें

एचपीवी वैक्सीन लगवाने के फायदे 

  • एचपीवी वैक्सीन लगवाना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। 
  • यह एनल और योनि के कैंसर से बचाने में लाभकारी साबित होती है। 
  • यह वैक्सीन गले के कैंसर के साथ ही पेनाइल कैंसर से बचाने में भी फायदेमंद होती है। 
  • एचपीवी वैक्सीन लेने से सर्वाइकल कैंसर से बचाव होता है साथ ही अन्य कई संक्रमण होने की भी आशंका कम होती है। 

Read Next

Poonam Pandey News: एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर झूठी, वीडियो शेयर कर खुद दी जानकारी

Disclaimer