छोटे बच्चों को जरूर लगवाएं वैक्सीन, कम होता है बीमारियों का खतरा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

छोटे बच्चों को वैक्सीन लगवाना उनकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं बच्चों को वैक्सीन लगवाने से होने वाले कुछ फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
छोटे बच्चों को जरूर लगवाएं वैक्सीन, कम होता है बीमारियों का खतरा, डॉक्टर से जानें इसके बारे में


छोटे बच्चों को वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी होता है। वैक्सीन बच्चों को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होती है। ऐसी कई वैक्सीन हैं, जिन्हें बचपन में लगवाने से बच्चों में आगे चलकर बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती है। हाल ही में डॉ. सईद मुजाहिद हुसैन (Dr Hifive) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने छोटे बच्चों को वैक्सीन लगवाने के महत्तव और फायदे पर बात की है। आइये विस्तार से समझते हैं बच्चों को वैक्सीन लगवाने के फायदों के बारे में। 

बच्चों को वैक्सीन लगवाने के फायदे 

  • बच्चों को वैक्सीन लगवाना उनके लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है। 
  • बच्चों को वैक्सीन लगवाने से उन्हें सर्दी, जुकाम या फिर अन्य छोटे-मोटे वायरस होने का खतरा कम हो जाता है। 
  • छोटे बच्चों की शरीर में रोजाना हजारों जर्म्स लगते हैं। वैक्सीन लगवाने से इसकी आशंका कम हो जाती है। 
  • वैक्सीन लगवाने से बच्चों में स्मॉल पॉक्स का खतरा कम हो जाता है। 
  • वैक्सीन लगवाने से बच्चों में आगे चलकर पोलियो होने की आशंका भी काफी कम हो जाती है। 
  • बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने से उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrSayed Mujahid Husain (@dr_hifive)

वैक्सीन लगवाना पूरी तरह से है सुरक्षित 

डॉ. हुसैन के मुताबिक बहुत से माता-पिता बच्चों को वैक्सीन लगवाने में हिचकिचाते हैं। लेकिन वैक्सीन लगवाना बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। वैक्सीन लगवाने से किसी भी प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं नहीं होती हैं। कुछ लोगों में भ्रांति होती है कि वैक्सीन लगवाने से बच्चों में ऑटिज्म होता है, जबकि ऐसा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें - Cervical Cancer Vaccine: भारत में बनी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन है बिल्कुल सेफ और प्रभावी, नई स्टडी में खुलासा

बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगवाएं? 

  • बच्चों का जन्म होने के दो साल के भीतर उन्हें वैक्सीन जरूर लगवाई जानी चाहिए। यह समय बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए जरूरी होता है। 
  • बच्चों का जन्म होने के बाद उन्हें हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) की वैक्सीन लगवाना जरूरी होती है। 
  • जन्म होने के बाद बच्चों को ओरल पोलियो (ओपी) की वैक्सीन लगवाई जानी चाहिए। 
  • बच्चों के लिए सिल कैलमेट-गुएरिन (बीसीजी) वैक्सीन भी काफी महत्वपूर्ण होती है। 
  • जन्म के 6 महीने बाद उन्हें इन्फ्लुएंजा -1 वैक्सीन लगवाई जानी चाहिए। 

Read Next

क्या लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग Whey Protein ले सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version