Doctor Verified

क्या वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चे को बुखार आना जरूरी होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Fever After Vaccine In Babies In Hindi: वैक्सीन लगावाने के बाद बच्चों को बुखार आने की समस्या देखी जाती है। आखिर बच्चों को बुखार क्यों होता है और ऐसे पैरेंट्स क्या कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चे को बुखार आना जरूरी होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


What Causes Fever After Vaccine In Babies In Hindi:नवजात शिशुओं को समय-समय पर वैक्सींस लगाई जाती हैं। ये वैक्सींस उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने और गंभीर बीमारियों जैसे मीसल्स, रुबेला आदि से बचाव करने के लिए लगाए जाते हैं। आपको बता दें कि ये बीमारियां न सिर्फ अपने आप में घातक हैं, बल्कि इनकी वजह से पैरालिसिस और ब्रेन डैमेज जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं। कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि वैक्सीन हर बच्चे को समय पर लगाया जाना आवश्यक है। लेकिन, आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि वैक्सीन लगाने के बाद हर बच्चे को बुखार आता है। कई दिनों तक असहज रहते हैं और कमजोरी भी बनी रहती है। यहां सवाल ये उठता है कि क्या वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चे को बुखार आना जरूरी है? अगर बच्चे को बुखार न आए, तो इसे किसका संकेत समझा जाना चाहिए? इस बारे में जानने के लिए हमने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार-बाल रोग डॉ. अर्चना यादव से बात की।

क्या वैक्सीन लगवाने के बाद शिशु को बुखार आना जरूरी होता है?

is fever necessary after vaccine in babies 01 (5)

वैक्सीन के बाद ज्यादातर शिशुओं को बुखार आता है, वे दो-तीन दिन तक परेशान रहते हैं। उनके शरीर में हरारत बनी रहती है। कई नई मांएं अपने बच्चे की सिचुएशन देखकर डर जाती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है? इसलिए, अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल कौंधता है कि क्या वैक्सीन के बाद हर महिला को बुखार आना जरूरी है? इस बारे में डॉक्टर का कहना है, "वैक्सीन लगवाने के बाद हर बच्चे को बुखार आए, यह जरूरी नहीं है। हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चे को बुखार आना, वैक्सीन के सबसे कॉमन साइड इफेक्ट्स में से एक है। असल में, इसका मतलब यह होता है कि वैक्सीन शरीर पर सही तरह से असर कर रही है और इम्यूनिटी बूस्ट हो रही है।’ डॉक्टर आगे कहते हैं, "याद रखें सिर्फ  DPT vaccine से ही बुखार आता है। हालांकि, कुछ वैक्सीन ऐसी होती हैं, जिससे बच्चों को बुखार तेज आता है। वहीं कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जिनकी इम्यूनिटी दूसरे बच्चों से भिन्न होती है। इसलिए, उन्हें ज्यादा दिनों तक बुखार रहता है। यह सब चीजें सामान्य हैं और करीब 24 से 48 घंटे के भीतर बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आने लगता है।"

इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें-व्‍यस्‍त और थकान भरे द‍िन के बाद महसूस होते हैं बुखार के लक्षण? डॉक्‍टर से समझें इसका कारण

वैक्सीन के बाद बच्चों को बुखार आने के कारण

इम्यून रेस्पॉन्स

जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि वैक्सीन के बाद शिशुओं को बुखार आता है और यह बिल्कुल सामान्य है। असल में, यह इम्यून रेस्पॉन्स होता है, जिसकी वजह से बच्चों को बुखार आता है। इसका मतलब होता है कि वैक्सीन शरीर में पहुंचकर सही तरह से काम कर रही है और वायरस तथा बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीबॉडीज तैयार कर रही है।

अस्थाई प्रतिक्रिया

वैक्सीन के बाद बच्चों को बुखार आना कोई हैरानी की बात नहीं है। यह शरीर की अस्थाई प्रतिक्रिया होती है। धीरे-धीरे बुखार अपने आप ठीक हो जाता है। इसलिए, पैरेंट्स को यह समझना चाहिए कि वैक्सीन के बाद आए बुखार को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं होना चाहिए। यह एक से दो दिनों तक रहता है, फिर ठीक हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: वैक्सीन लगवाने के बाद शिशु की देखभाल कैसे करनी चाहिए? जानें डॉक्टर से

क्या वैक्सीन के बाद बच्चों को बुखार की दवा देना सही है?

आमतौर पर वैक्सीन के बाद छोटे बच्चों और शिशुओं को वैक्सीन की जरूरत नहीं होती है। बुखार अपने आप उतर जाता है। इसके बावजूद, अगर बच्चे परेशान हो रहे हैं, उनकी शरीर का तापमान कम नहीं हो रहा है और वे चिड़चिड़े होकर लगातार रो रहे हैं, तो इस स्थिति में पैरेंट्स डॉक्टर की सलाह पर बच्चों को बुखार से रिकवरी के लिए दवा दे सकते हैं। इसके अलावा, बच्चे को समय-समय पर ब्रेस्टफीड करवाते रहें। साथ ही, ध्यान रखें कि अगर बच्चे की कंडीशन बिगड़ रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप उसे डॉक्टर के पास ले जाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या टीकाकरण के बाद बुखार आना जरूरी है?

    टीकाकरण के बाद बुखार आना सामान्य होता है। इस तरह का बुखार महज एक से दो दिनों तक ठीक हो जाता है। याद रखें सिर्फ DPT vaccine से ही बुखार आता है। 
  • क्या वैक्सीन के बाद बुखार जरूरी है?

    वैक्सीन के बाद बुखार आता है, लेकिन इसे जरूरी नहीं कहा जा सकता है। हर व्यक्ति की अपनी इम्यून पॉवर होती है। किसी को वैक्सीन के बाद तेज बुखार आ सकता है और किसी को बुखार नहीं भी आ सकता है।
  • वैक्सीन लेने के बाद हमें बुखार क्यों महसूस होता है?

    वैक्सीन के बाद बुखार व्हाइट ब्लड सेल्स द्वारा स्रावित रसायनों के मस्तिष्क तक पहुंचने और प्रोस्टाग्लैंडीन E 2 नामक मोलिक्यूल या अणु के उच्च स्तर की ओर ले जाने के कारण हो सकता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति के शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और शरीर में कंपकंपी भी होने लगती है।

 

 

 

Read Next

बच्चे के पॉटी में बलगम आने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 05, 2025 13:00 IST

    Published By : Anurag Gupta