Fri Sep 11, 2026 | 10:48 PM IST

क्या बच्चों को बुखार होने पर ORS दिया जाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

क्या बुखार होने पर बच्चों को ORS का घोल पिलाना ठीक होता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं बच्चों को बुखार में ज्यादा ओआरएस देने से होने वाले नुकसान। 

can we give ors in fever to children: ओआरएस का घोल पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे ज्यादा पीना कई मामलों में नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ओआरएस का घोल पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बैलेंस रहता है। इससे आप डीहाइड्रेशन से भी बचे रह सकते हैं। लेकिन क्या बुखार होने पर बच्चों को ORS का घोल पिलाना ठीक होता है। आइये बच्चों के जाने-माने डॉ. सईद मुजाहिद अंसारी से जानते हैं क्या बच्चों को बुखार आने पर ORS का घोल देना चाहिए या फिर नहीं? 

क्या बच्चों को बुखार में ओआरएस का घोल देना चाहिए या नहीं? 

डॉ. अंसारी के मुताबिक बच्चों को हर बार बुखार आने पर ओआरएस दिया जाना सही नहीं है। अगर बच्चे को पेट से जुड़ी समस्या जैसे लूज मोशन और डायरिया आदि है तो आप उन्हें ओआरएस का घोल पिला सकते हैं। वहीं, अगर उन्हें उल्टी आ रही है तो ऐसे में भी ओआरएस का घोल पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए बच्चों को बार-बार ओआरएस देने से बचें। इससे उनकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकता है। इसके बजाय आप बच्चों को अन्य तरल पदार्थ जैसे जूस, नारियल पानी और नींबू पानी आदि पी सकते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrSayed Mujahid Husain (@dr_hifive)

बच्चों को ज्यादा ORS पिलाने के नुकसान 

  • बच्चों को ज्यादा ORS पिलाने से उन्हें किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। 
  • इससे कई बार उन्हें थकान या उल्टी आने जैसी समस्या हो सकती है। 
  • बच्चों को ज्यादा ओआरएस पिलाने से कई बार उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने के साथ ही साथ आंखों में सूजन भी आ सकती है। 
  • ऐसे में बच्चों को जी मचलाने के साथ-साथ ज्यादा प्यास लगने की भी समस्या हो सकती है। 
  • इससे बच्चों को भूख लगने की समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में पेरेंट्स की इन 5 गलतियों की वजह से बच्चों को हो सकता हैं डिहाइड्रेशन, इस तरह करें बचाव

बुखार आने पर बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? 

  • बुखार आने पर बच्चों को नारियल पानी और जूस आदि पिलाएं। 
  • इसके लिए बच्चों को दलिया, जौ की खिचड़ी आदि खिलाएं। 
  • कोशिश करें कि उनका नाश्ता हल्का होना चाहिए। 
  • ऐसे में उन्हें फल, सब्जियां और सूप आदि पिलाने की कोशिश करें। 

Read Next

बच्चों का नार्मल हार्ट रेट क‍ितना होता है? डॉक्‍टर से जानें बच्‍चे की पल्‍स रेट कब और कैसे चेक करें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 18, 2024 20:42 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content