देश में पुरुषों से ज्यादा स्ट्रेस में रहती हैं महिलाएं, स्टडी में हुआ खुलासा

हाल ही में एक मेंटल हेल्थ सर्वे किया गया था, जिसके मुताबिक भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा स्ट्रेस रहता है। आइये जानते हैं इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
देश में पुरुषों से ज्यादा स्ट्रेस में रहती हैं महिलाएं, स्टडी में हुआ खुलासा


How to reduce Stress in Women: आज की जनरेशन में लोग जरूरत से ज्यादा उम्मीदें कर लेते हैं, जो कई बार उनके लिए तनाव का कारण बन जाता है। वहीं, दूसरी ओर खराब और अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से भी स्ट्रेस की समस्या होती है। पुरुष हो या महिला तनाव तो हर किसी को रहता है। लेकिन यह कहना पूरी तरह से ठीक नहीं है। महिलाओं को अन्य शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ स्ट्रेस भी ज्यादा रहता है। दरअसल, महिला अगर कामकाजी है तो उन्हें घर के साथ-साथ दफ्तर का भी कार्यभार संभालना होता है। 

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा स्ट्रेस 

हाल ही में देश में इमोश्नल वेलनेस स्टेट ऑफ इंप्लॉइज Yourdost द्वारा एक मेंटल हेल्थ सर्वे किया गया था, जिसके मुताबिक भारत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा स्ट्रेस रहता है। यह गढ़ना या सर्वे कुल 5 हजार लोगों पर किया गया था। सर्वे के मुताबिक दफ्तर में कामकाजी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा स्ट्रेस रहता है। सर्वे में महिलाओं से स्ट्रेस से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए, जिसमें 72.2 फीसदी महिलाओं को स्ट्रेस था। वहीं, पुरुषों से यही सवाल पूछे जाने पर यह आंकड़ा 53.64 फीसदी था। 

महिलाओं में स्ट्रेस होने के कारण 

  • महिलाओं में स्ट्रेस होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • इसके पीछे कई बार पारिवारिक मसले भी जिम्मेदार माने जाते हैं। 
  • कई बार महिलाओं में चिंता, नकारात्मकता के कारण भी स्ट्रेस की समस्या हो सकती है। 
  • महिलाओं में कई बार बच्चों के कारण भी चिड़चिड़ापन जैसी समस्या होती है, जिससे भी स्ट्रेस और एंग्जाइटी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - ज्यादा तनाव के कारण शरीर में हो सकती है इन 7 पोषक तत्वों की कमी, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

महिलाओं को तनाव से कैसे बचना है? 

  • तनाव को कम करने के लिए आपको नियमित तौर पर योग और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। 
  • महिलाओं को तनाव लेने से बचने के लिए आपको अपने खान-पान को हेल्दी रखना है। 
  • इसके लिए आपको किसी भी चीज को बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। 
  • अगर आपको किसी प्रकार का तनाव है तो अपने परिवार या दोस्तों से जरूर बताएं। 

Read Next

गर्भवती महिला के जरिए शिशु में भी फैल सकता है जीका वायरस का संक्रमण, इम्यूनिटी पर पड़ सकता है असर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version