
एक अच्छी जीवनशैली के लिए हमे अपनी आदतों और अपनी देखभाल की कई चीजों में बदलाव करने की जरूरत होती है। इस तरह के स्वस्थ जीवन को जीने के लिए आपको सुबह से लेकर रात तक की सभी आदतों और देखभाल की चीजों का ध्यान रखना होता है। व्यावहारिक रूप से, आप अपनी दिनचर्या में अपनी देखभाल समेत कई खास आदतों को टू-डू सूची का हिस्सा बनाना होता है। सेल्फ केयर आपके लिए बहुत अहमियत रखती है, क्योंकि ये आपको एक स्वस्थ जीवनशैली में ढालने का काम करती है।
आमतौर पर लोग रोजाना सुबह उठते हैं अपनी थोड़ी बहुत कसरत करते हैं और घर के काम और फिर दफ्तर की भागदौड़ में अपने दिन को खत्म कर रात में सो जाते हैं। लेकिन इसी बीच आपको अपनी जीवनशैली में कुछ सेल्फ केयर चीजों को अपनाना चाहिए जो आपके जीवन को किकस्टार्ट कर एक्टिव रख सके। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आपको किन चीजों को अपनी रोजाना की सेल्फ केयर रूटीन में शामिल करना होगा।
खुद को पेडीक्योर या मैनीक्योर दें
खुद को हेल्दी रखने और अपनी त्वचा को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए आपको कई चीजों और नुस्खों को अपनाने की जरूरत होती है। ऐसे में आप खुद को पेडीक्योर और मैनीक्योर दे सकते हैं। मैनीक्योर की मदद से आप अपने हाथों की त्वचा और देखभाल को बेहतर कर सकते हैं और वहीं, पेडीक्योर की मदद से आप अपने पैरों की त्वचा की देखभाल कर उसे स्वस्थ बनाते हैं। इन क्योर में आपकी स्किनकेयर, नाखून देखभाल और कृत्रिम नाखून वृद्धि शामिल हैं जिन्हें अलग-अलग तरीकों से किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: शाम 5 बजे तक आपको भी लग जाती है तेज भूख? ल्यूक कोटिन्हो से जानें शाम की भूख मिटाने का हेल्दी तरीका
घर पर बने फेसमास्क का करें इस्तेमाल
बाजार में मौजूद ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपको केमिकल्स का भी सामना करना पड़ता है और कई बार इससे आपकी त्वचा भी खराब हो सकती है। आप अपनी सेल्फ केयर रूटीन में हफ्ते में 2 से 3 बार फेसमास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आप खुद घर पर बनाएंगे। घर पर बने फेसमास्क बिना किसी नुकसान के आपकी मदद करते हैं और आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं। इससे आप खुद को ज्यादा एक्टिव और ताजा महसूस करते हैं।
अपने पसंदीदा शौक का आनंद लें
आमतौर पर कामकाज के बीच हम अपने शौक को भूलने लगते हैं, जिसके कारण एक समय पर हम उसे पूरी तरह से अपनी जिंदगी से गायब कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आपका शौक ही आपको आपके जीवन में सबसे ज्यादा आनंद देने का काम करता है। इसलिए आप रोजाना कुछ समय अपने शौक या पसंदीदा चीज को करने की कोशिश करें। इससे आप तनावमुक्त रह सकते हैं और आपको थकावट महसूस नहीं होगी। ये आदत आपको रोज एक्टिव रखने में आपकी मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें: तनाव से राहत पाने में मददगार हैं येे 5 खास सप्लीमेंट्स
एक्सरसाइज
ये एक ऐसी गतिविधि है जो आपको बिना किसी खर्चे या परेशानी के फायदा पहुंचाने का काम करती है। रोजाना फिजिकल एक्टिविटी की आदत आपको कई गंभीर रोगों से बचाने के साथ आपको हमेशा एक्टिव और मजबूत बनाने का काम करती है। आप अपनी जीवनशैली में किसी भी चीज को अपनाएं या न अपनाएं लेकिन एक्सरसाइज आपकी रूटीन में जरूर शामिल होनी चाहिए। आप अगर अपने दिन में ज्यादा व्यस्त रहते हैं तो आप कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज के लिए जरूर निकालें। ये आपके जीवन और आपकी सेल्फ केयर की आदत को बदल सकती है।
Read More Articles on Mind and Body in Hindi