एक्‍ने से राहत पाने में मदद करता है लाल एलोवेरा, जानें इस्‍तेमाल के 5 तरीके

  • SHARE
  • FOLLOW
एक्‍ने से राहत पाने में मदद करता है लाल एलोवेरा, जानें इस्‍तेमाल के 5 तरीके


लाल एलोवेरा एक प्राकृतिक और असरदार उपाय है, जो एक्‍ने को ठीक करने में मदद करता है। लाल एलोवेरा एक खास तरह का एलोवेरा है। यह पारंपरिक एलोवेरा की तुलना में अलग होता है, क्योंकि इसमें ज्‍यादा लाल या गुलाबी रंग के पत्ते होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण त्वचा पर होने वाले पिंपल्स, सूजन और बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। यह न केवल त्वचा को ठंडक और राहत देता है, बल्कि इसे हाइड्रेट करने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा की सेहत में सुधार होता है। लाल एलोवेरा का नियमित इस्‍तेमाल, रोम छिद्रों को साफ करने, त्वचा से अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और त्वचा को टोन करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हल्का करने का काम करते हैं। इसके निरंतर इस्‍तेमाल से एक्‍ने की समस्या में तेजी से आराम मिलता है और त्वचा में एक प्राकृतिक निखार आता है। इस लेख में हम जानेंगे एक्‍ने के इलाज के ल‍िए लाल एलोवेरा को इस्‍तेमाल करने का सही तरीका।

1. लाल एलोवेरा जेल से फेस पैक बनाकर लगाएं- Red Aloe Vera Face Pack For Acne

red-aloe-vera-acne-treatment

लाल एलोवेरा को एक्‍ने ट्रीटमेंट के ल‍िए इस्‍तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है फेस बनाकर इस्‍तेमाल करना। इसके लिए सबसे पहले ताजे लाल एलोवेरा के पत्ते लें और उसका बाहरी छिलका हटा कर अंदर से जेल निकाल लें। अब इस जेल को चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। एलोवेरा के एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को खत्‍म करने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं, जिससे एक्‍ने में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़ें- लाल एलोवेरा जेल भी होता है बहुत गुणकारी, खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

2. एलोवेरा और टी ट्री ऑयल को म‍िक्‍स करके लगाएं- Mix Red Aloe Vera and Tea Tree Oil

टी ट्री ऑयल भी एक्‍ने को ठीक करने में मदद करता है। लाल एलोवेरा जेल में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल की डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को एक्‍ने वाली जगह पर लगाएं और कुछ घंटों तक छोड़ दें। टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं।

3. लाल एलोवेरा और शहद का फेस पैक लगाएं- Red Aloe Vera and Honey Face Pack

शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ एक्‍ने के कारण होने वाली सूजन को भी कम करता है। एक चम्मच शहद में एक चम्मच ताजे लाल एलोवेरा का जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद इसे धो लें। शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और एक्‍ने को बढ़ने से रोकते हैं।

4. एलोवेरा और नींबू का मिश्रण चेहरे पर लगाएं- Red Aloe Vera and Lemon Mix For Acne

नींबू में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे लाल एलोवेरा के जेल में मिला कर एक्‍ने पर लगाना भी बहुत असरदार हो सकता है। 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच एलोवेरा का जेल मिला कर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। यह मिश्रण त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने और पिंपल्स को कम करने में मदद म‍िलती है।

5. एलोवेरा और दही का फेस पैक लगाएं- Apply Red Aloe Vera and Curd Face Pack

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के एक्सफोलिएशन में मदद करता है और रोम छिद्रों को साफ करता है। 2 चम्मच दही में 1 चम्मच लाल एलोवेरा का जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक छोड़ने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक चेहरे को सॉफ्ट और क्लियर बनाए रखने के साथ-साथ एक्‍ने को भी कम करता है।

लाल एलोवेरा में मौजूद गुण एक्‍ने के इलाज में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल आप आसान और प्राकृतिक तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि एलोवेरा का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपकी त्वचा पर कोई बुरा असर न पड़े।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

चेहरे पर नारियल का तेल कब नहीं लगाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की सलाह

Disclaimer