लाल और हरे एलोवेरा में कौन है अधिक फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर

Difference Between Red and Green Aloe Vera: अधिकतर लोगों से सिर्फ हरे एलोवेरा के बारे में ही सुना होगा। लेकिन एलोवेरा लाल रंग का भी होता है। जानें, लाल और हरे एलोवेरा में अंतर-
  • SHARE
  • FOLLOW
लाल और हरे एलोवेरा में कौन है अधिक फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर

Difference Between Red and Green Aloe Vera in Hindi: एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा सेहत, त्वचा और बालों के लिए उपयोगी होता है। अधिकतर लोग एलोवेरा को अपनी डाइट और स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करते हैं। आप अकसर हरे रंग के एलोवेरा को उपयोग करते होंगे। आप ही नहीं अधिकतर लोग सिर्फ हरे एलोवेरा का ही उपयोग करते हैं। क्योंकि वे सिर्फ हरे एलोवेरा के बारे में ही जानते हैं। जबकि एलोवेरा कई प्रकार के होते हैं, इसमें लाल एलोवेरा भी शामिल होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लाल और हरे एलोवेरा में अंतर क्या है? लाल और हरे एलोवेरा में से कौन-सा अधिक फायदेमंद होता है? (Difference Between Red and Green Aloe Vera in Hind)


इस पेज पर:-


लाल एलोवेरा के फायदे

लाल एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके अलावा लाल एलोवेरा में फोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा लाल एलोवेरा में फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं। इसमें सैपोनिन और स्टेरोल होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। 

सिरदर्द में आराम दिलाए

लाल एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका उपयोग सिरदर्द और माइग्रेन का इलाज करने के लिए भी किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- लाल एलोवेरा का जूस पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

नसों को ठीक करे

इसके अलावा लाल एलोवेरा नसों की जलन को भी शांत करने में असरदार साबित हो सकता है। नसों से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए आप लाल एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे

लाल एलोवेरा मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

एजिंग के लक्षणों में सुधार करे

लाल एलोवेरा में कोलेजन भी होता है। ऐसे में लाल एलोवेरा त्वचा में उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकने में मदद कर सकता है। यह झुर्रियों और फाइन लाइंस को ठीक करने में मदद कर सकता है।

हरे एलोवेरा के फायदे

अधिकतर लोगों के घरों में हरा एलोवेरा का प्लांट देखने को मिल सकता है। लाल एलोवेरा की तरह ही हरा एलोवेरा भी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। हरा एलोवेरा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं और स्किन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में असरदार साबित हो सकता है।

शरीर से गंदगी निकाले

हरा एलोवेरा बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। रोज सुबह एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में जमा गंदगी आसानी से निकल सकती है। एलोवेरा शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, साथ ही शरीर की सफाई करता है।

इसे भी पढ़ें- घर पर एलोवेरा जूस कैसे बनाएं? जानें इसे पीने के फायदे

मुहांसों को ठीक करे

एलोवेरा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर एक्ने, पिंपल्स हो रहे हैं, तो हरा एलोवेरा इसमें असरदार साबित हो सकता है। यह मुहांसों को हटा सकता है, साथ ही मुहांसों के निशान को भी हटाता है।

सूजन कम करे

एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह शरीर या त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

डैंड्रफ को हटाए

एलोवेरा में एंटी फंगल गुण होते हैं। अगर आपके सिर में डैंड्रफ या खुजली है, तो आप एलोवेरा का उपयोग कर सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

शाम को दही खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version