Expert

शाम को दही खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

Curd In Evening Benefits: शाम को दही खाने के कई फायदे हैं, अगर आप दिन में दही नहीं खा पाते हैं तो शाम को खा सकते हैं, लेकिन रात में खाने से बचें।  
  • SHARE
  • FOLLOW
शाम को दही खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें कुछ नुकसान भी

Curd In Evening Benefits: दही बहुत स्वास्थ्यवर्धक फूड्स में से एक है। इस सुपरफूड का हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, आयरन, बी विटामिन से भरपूर होने के सा ही, एक बेहतरीन प्रोबायोटिक भी है। यह आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, पेट को स्वस्थ रखती है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। लेकिन दही का सेवन दिन के दौरान करना ही सुरक्षित माना जाता है। सुबह या रात में इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रात में दही नहीं खानी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से सर्दी-जुकाम, बलगम, पेट खराब, एसिडिटी और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। तो क्या आपको दोपहर से पहले या बाद में इसका दही का सेवन नहीं करना चाहिए?

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो ऐसा नहीं है। उनकी मानें तो यह सही है कि सुबह और रात में दही के सेवन से परहेज करना चाहिए। लेकिन अगर आप किसी वजह से दोपहर में दही का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो आप शाम के समय दही खा सकते हैं, लेकिन ज्यादा रात में नहीं। बल्कि शाम के समय दही का सेवन करने से भी आपको लगभग समान फायदे ही मिलते हैं। इस लेख में हम आपको शाम को दही खाने के 5 फायदे (sham ko dahi khane ke fayde) बता रहे हैं।

sham ko dahi khane ke fayde

शाम को दही खाने के फायदे- Curd In Evening Benefits

1. पेट रहेगा हेल्दी

बेहतरीन प्रोबायोटिक होने की वजह से पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह आपके भोजन के बेहतर पाचन और उनसे पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करती है। यह आपको पेट संबंधी समस्याओं से दूर रखने में बहुत फायदेमंद है।

2. इम्यूनिटी मजबूत बनाती है

पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। जिससे आप मौसमी और वायरल संक्रमण के साथ ही सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी आम समस्याओं की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं।

इसे भी पढें: दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

3. हड्डियां नहीं होंगी कमजोर

हड्डियों को मजबूत बनाने में दही का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। क्योंकि यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो हमारी हड्डियों, दांत आदि को कमजोर होने से रोकने और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

4. गंभीर रोगों को रखे दूर

अध्ययन में पाया गया है कि नियमित एक कटोरी दही का सेवन करने से डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने, साथ ही इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) से भी राहत प्रदान करती है। 

5. वजन प्रबंधन में करे मदद

कैलौरी में कम होने और पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है। यह न सिर्फ वजन कंट्रोल रखने में मदद करता है, बल्कि तेजी से कम रने में भी मदद करती है।

इसे भी पढें: डायबिटीज में मेथी दाना का पानी पीने से कंट्रोल रहता है ब्लड शुगर लेवल, जानें कैसे बनाएं और पिएं

किन लोगों देर शाम दही खाने से बचने से बचना चाहिए

जिन लोगों को दूध और दूध से बने उत्पाद से एलर्जी है वे दही के सेवन से बचें, क्योंकि इससे एलर्जी की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।  

अगर आप पहले से खराब पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं तो दही खाने से बचें, इससे आपकी समस्या बदतर हो सकती है।

अगर आप पहले से खांसी, जुकाम, एलर्जी से पीड़ित हैं तो भी दही न खाएं, क्योंकि इससे बलगम की समस्या हो सकती है।

एक चीज जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए, कि घर पर बना दही खाने की कोशिश करें। साथ ही टोंड या डबल टोंड दूध से बनी दही का सेवन करें, ज्यादा फैट वाली दही खाने से बचें।

All Image Source: Freepik

Read Next

फेस्टिव सीजन के बाद बॉडी डिटॉक्स करने के लिए खाएं ये चीजें, फैट भी होगा कम

Disclaimer