Red Aloe Vera Juice Benefits in Hindi: आपने हरी पत्तियों वाला एलोवेरा का पौधा तो जरूर देखा होगा। कई लोगों के घरों में हरा एलोवेरा गमलों में लगा भी होता है। हरे एलोवेरा को सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा लाल भी होता है। जी हां, लाल एलोवेरा भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। हरे एलोवेरा की तुलना में लाल एलोवेरा में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए, लाल एलोवेरा के फायदे विस्तार से जानते हैं।
लाल एलोवेरा के फायदे- Red Aloe Vera Benefits in Hindi
लाल एलोवेरा (Red Aloe Vera ke Fayde) विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह हरे एलोवेरा की तुलना में कई गुना अधिक पावरफुल होता है। इसमें अमीनो एसिड और पॉलीसेकेराइड की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके पोषक तत्वों को लेने के लिए आप लाल एलोवेरा का जूस पी सकते हैं। यह काफी फायदेमंद होता है।
टॉप स्टोरीज़
लाल एलोवेरा जूस के फायदे- Red Aloe Vera Juice Benefits in Hindi
शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करे
लाल एलोवेरा का जूस (Red Aloe Vera Juice ke Fayde) पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इससे आपका बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाव होता है। साथ ही सर्दी-जुकाम और खांसी में भी आराम मिल सकता है। दरअसल, जब शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है तो श्वसन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। इसलिए लाल एलोवेरा का जूस जरूर पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हाथों का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल
त्वचा के दाग-धब्बे दूर करे
लाल एलोवेरा त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है। लाल एलोवेरा का जूस पीने से शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इससे रक्त शुद्ध होता है और त्वचा में निखार आता है। आप चाहें तो लाल एलोवेरा के रस को त्वचा पर भी लगा सकते हैं। इससे दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है, त्वचा ग्लोइंग और खूबसूरत बनती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे
लाल एलोवेरा जूस पीना हृदय रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। अपने हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए आप लाल एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। लाल एलोवेरा जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए लाल एलोवेरा जूस जरूर पिएं।
इसे भी पढ़ें- धूप की वजह से काली हो गई है गर्दन, तो इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा
पीरियड्स रेगुलर करे
आजकल अधिकतर महिलाएं अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं। ऐसे में लाल एलोवेरा जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। लाल एलोवेरा जूस पीने से पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिलती है। साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाली दर्द और ऐंठन में भी आराम मिलता है।