रोज नाश्ते में खाएं ये आयरन रिच 5 फूड्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

शरीर में आयरन का अभाव होने से शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आयरन से भरपूर इन नाश्ते को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और देखें फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज नाश्ते में खाएं ये आयरन रिच 5 फूड्स, रहेंगे फिट और हेल्दी

कोविड-19 महामारी के बाद से ही हमारे जीवन में अनेक बदलाव आए हैं। हमारी गतिविधियां सीमित हुई हैं और इससे हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित हुआ है। हमारी जीवनशैली में आए इस अचानक बदलाव का प्रभाव हमारे शरीर पर भी पड़ रहा है। ऐसे में हमारे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल रही है। जो आने वाले समय में हमारी स्वास्थ्य चिंताओं को भी बढ़ा सकती है। अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में आयरन को जरूर शामिल करना चाहिए।आयरन हमारे रक्त का महत्वपूर्ण तत्व है, जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन में सहायक होता है। इसकी कमी के कारण रक्त के द्वारा शरीर में होने वाले ऑक्सीजन के फ्लो में रूकावट आ सकती है जो हमारे विभिन्न अंगों को प्रभावित करती है। ैसे में आप अपने नाश्ते में 5 ऐसे फूड्स शामिल कर सकते हैं, जो आयरन से भरपूर होते हैं।

ब्रेकफास्ट में खाए आयरन से भरपूर ये फूड्स 

आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सीनियर डायटिशियन डॉक्टर अनुजा गौर के मुताबिक आयरन हीमोग्लोबिन का मुख्य कंपोनेंट होता है। ये ऑक्सीजन को फेफड़ों से पूरे शरीर में लेकर जाता है। इसकी कमी से पूरी बॉडी में ऑक्सीजन फ्लो के लिए पर्याप्त RBC नहीं बन पाता है, इससे थकान महसूस हो सकती है। इसलिए आयरन रिच फूड जरूरी है।

कद्दू का रस

वैसे तो लगभग सभी हरी सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं। लेकिन आप सुबह नाश्ते में कद्दू के रस का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी मात्रा में आयरन प्राप्त होता है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अंगूर कब खाना चाहिए और कब नहीं? जानें एक दिन में कितने अंगूर खा सकते हैं

भरवां चने के परांठे

बाजार में आसानी से उपलब्ध छोले, आयरन का बहुत अच्छा स्रोत माने जाते हैं। इसका सुबह नाश्ते में प्रयोग आपके शरीर में आयरन की आपूर्ति करने में कर सकता है। भरवा चने का परांठा बनाने के लिए चने उबालकर आप उसमें कुछ मसाले मिलाकर,आटे में मलें और गरम-गरम परांठा सेंकें। 

सोया-पोहा

सोया-पोहा आयरन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें कैलोरी कम होती है। यह आपके वजन को भी कंट्रोल में रख सकता है। इसके साथ ही यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) की मात्रा में वृद्धि करता है। साथ ही दिल की हेल्थ को ठीक रखता है।

तिल और अलसी के बीज का स्मूदी

तिल और अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन और अन्य पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इनका नियमित सेवन आपको आयरन के अभाव की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। 

इसे भी पढ़ें- काजू या पिस्ता, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

पालक का पैन केक

आमतौर पर पैनकेक्स मैदे से बने होते हैं और स्वाद में मीठे होते हैं।  हालांकि आप पालक का पैन केक भी बना सकते हैं। इसमें पालक के पेस्ट, अंडे, दही और मसालों के साथ साबुत गेहूं के आटे का उपयोग किया जा सकता है। यह एक स्वस्थ और स्वादिष्ट रेसिपी है।

आयरन हमारे शरीर में महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो में रुकावट आती है। इन पांच नाश्ते की मदद से आयरन की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Read Next

पीरियड्स के दौरान जरूर पिएं अजवाइन और गुड़ का पानी, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer