पीरियड्स के दौरान जरूर पिएं अजवाइन और गुड़ का पानी, मिलेंगे ये 5 फायदे

पीरियड्स के दौरान पेट में तेज दर्द और ऐंठन होने की समस्या में आप अजवाइन और गुड़ का पानी पी सकते हैं। यह आपको कब्ज और अपच से भी छुटकारा दिलाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान जरूर पिएं अजवाइन और गुड़ का पानी, मिलेंगे ये 5 फायदे


Ajwain jaggery water benefits during periods:  पीरियड्स के दौरान महिलाओं को असामान्य दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं के लिए ये स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि उनके लिए बिस्तर से उठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अजवाइन और गुड़ से बने पानी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल अजवाइन और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं। यह रक्त की कमी की समस्या को भी दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कई महिलाओं को मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है। ऐसे में वे अजवाइन और गुड़ का पानी पी सकती हैं। इससे उन्हें अच्छा लग सकता है। अजवाइन और गुड़ में फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, फोलेट, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आइए इनके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

पीरियड्स में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने के फायदे 

1. पेट दर्द और ऐंठन में आराम

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन की दिक्कत होती है। इसके लिए आप अजवाइन और गुड़ का पानी पी सकती हैं। इसमें मौजूद आयरन, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण रक्त कोशिकाओं के स्तर को सामान्य बनाए रखता है। साथ ही पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है। 

Ajwain-jaggery-water-during-periods

2. कमर दर्द दूर करे

पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लड फ्लो के कारण कमर और पैर-हाथ में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। यह दर्द में आराम दिलाने के साथ आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम और मैग्नीशियम शारीरिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 

3. शारीरिक शक्ति बढ़ाए

प्रत्येक महीने महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी कमजोरी और थकान का अनुभव होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप पीरियड्स के दौरान सुबह खाली पेट में अजवाइन और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन, फोलेट, पोटैशियम और एंटीबैक्टीरिल गुण शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं। इससे आपको पीरियड्स के बाद भी कमजोरी महसूस नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें- गुड़ और अजवाइन खाने के फायदे: आयुर्वेदाचार्य से जानें गुड़ के साथ अजवाइन खाने से सेहत को मिलने वाले 8 लाभ

4. मूड स्विंग

इस समय महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण मूड स्विंग की समस्या होती है। इस दौरान आपको थकान, चिड़चिड़ापन और गुस्से जैसी भावनाओं का अनुभव होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन और गुड़ पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको मीठे की क्रेविंग भी नहीं होती है। 

how-to-make-ajwain-jaggery-water

5. कब्ज की समस्या से छुटकारा

पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द और कब्ज की परेशानी भी हो सकती है। इससे बचने के लिए आप अजवाइन और गुड़ के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन्स कब्ज की दिक्कत को दूर करते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के आंवला है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version