Amla powder for cholesterol : हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं. बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गुड कोलेस्ट्रॉल होना बहुत ही जरूरी है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल काफी हाई हो जाए तो इससे कई तरह की समस्याएं जैसे- हार्ट अटैक, आंखों से संबंधित परेशानी, स्किन की समस्याएं होने की संभावना रहती है। ऐसे में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना जरूरी है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह के उपायों का सहारा लिया जा सकता है। इन उपायों में आंवला भी शामिल है। आंवला के इस्तेमाल से आप बैड कोलेस्ट्रॉल को घटा ( how to use amla powder for cholesterol) सकता हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
क्या आंवला कोलेस्ट्रॉल करता है कम?
एनसीबीआई पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आंवला काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से आंवला का सेवन करने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को घटाया जा सकता है। वहीं, इसके सेवन से गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- बालों के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और मेथी तेल, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका
टॉप स्टोरीज़
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कैसे करें आंवला का सेवन?
आंवला का जूस
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से आंवला का जूस पिएं। इस जूस को तैयार करने के लिए सबसे पहले दो आंवला लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे ब्लेंडर में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। अब इस जूस को किसी छन्नी की मदद से छान लें। इसके बाद इस जूस में थोड़ा सा शहद और नमक मिक्स कर लें। इसके सेवन से कोलेसेट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं।
कच्चा आंवला
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए कच्चा आंवला खाएं। कच्चा आंवला नियमित रूप से खाने से शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी प्राप्त होता है। इससे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि यह शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी प्रभावी साबित हो सकता है।
गर्म पानी के साथ आंवला
गर्म पानी के साथ आंवला जूस पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने के साथ-साथ वजन भी कम होगा। इसके लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच आंवला का जूस मिक्स करें। इसके बाद इस पानी को नियमित रूप से पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल घटा सकते हैं।
आंवला चूर्ण
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप चूर्ण के रूप में भी आंवला का सेवन कर सकते हैं। इस चूर्ण को आप अलग-अलग तरह से जैसे काला नमक, शहद, लहसुन के साथ मिक्स करके खा सकते हैं।
इसके अलावा खाने में चटनी के रूप में भी आप इसे नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करेँ। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
आंवला से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही आंवला का सेवन करें।