हरा नहीं चेहरे पर लगाएं लाल एलोवेरा जेल, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Red Aloe vera Benefits for Skin: रेड एलोवेरा में कोलेजन पाया जाता है, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Ashu Kumar Das
Written by: Ashu Kumar DasUpdated at: Mar 16, 2023 20:17 IST
हरा नहीं चेहरे पर लगाएं लाल एलोवेरा जेल, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आपने अब तक हरे रंग के एलोवेरा का इस्तेमाल किया होगा। कई लोग हरे एलोवेरा का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ इसे जेल के तौर लगाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चेहरे पर लाल एलोवेरा का इस्तेमाल किया है? जी हां पहले तो हम आपको बता दें कि एलोवेरा सिर्फ हरा नहीं होता है बल्कि लाल भी होता है। रेड एलोवेरा को ग्रीन एलोवेरा के मुकाबले काफी बेहतर माना जाता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे पर होने पर समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे चेहरे पर लाल एलोवेरा जेल लगाने के फायदों के बारे में।

एक्ने से दिलाता है राहत - Red Aloe Vera For Acene 

टीनएज में अक्सर लड़कियों के चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने हो जाते हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए भी लाल एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। लाल एलोवेरा में पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन स्किन पर गंदगी की वजह से होने वाले पिंपल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Hot Stone Massage Therapy: शरीर के दर्द से राहत दिलाती है हॉट स्टोन मसाज थेरेपी, जानें अन्य फायदे

झुर्रियों को करता है खत्म - Red Aloe Vera for Wrinkles

लाल एलोवेरा जेल में कोलेजन पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से राहत दिलाने में मदद करता है। जो लोग चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने के लिए लाल एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहते हैं वो इसे फेस पैक में मिला सकते हैं। इसके अलावा लाल एलोवेरा जेल को सीधे भी चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है।

Red Aloe vera Benefits for Skin in Hindi 

ब्रेकआउट को खत्म करता है लाल एलोवेरा - Red Aloe Vera Kills Breakouts

लाल एलोवेरा में ग्रीन एलोवेरा की अपेक्षा कहीं अधिक मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो प्रदूषण, मिट्टी और गंदगी की वजह से होने वाली ब्रेकआउट की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः गंजेपन से बचा सकता है हरसिंगार, जानें बालों के लिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका

चेहरे पर कैसे लगाएं लाल एलोवेरा जेल - How to Apply Red Aloe Vera on Face

सीधे चेहरे पर करें अप्लाई

लाल एलोवेरा जेल को चेहरे पर सीधे ही अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले लाल एलोवेरा के पत्तों को काट लें। अब काटे हुए पत्तों में जेल को एक कटोरी में निकाल लें। अब इस जेल को सीधे चेहरे पर अप्लाई कर दें। ध्यान रहे कि लाल एलोवेरा जेल को चेहरे पर पानी और साबुन से धोने के बाद ही लगाएं। अगर आप बिना क्लीजिंग के चेहरे पर लाल एलोवेरा जेल लगाएंगे तो इसके साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। 

टोनर की तरह करें इस्तेमाल - Red Aloe Vera Tonner

जेल के अलावा आप लाल एलोवेरा को टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आप सीधे बाजार से लाल एलोवेरा टोनर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। टोनर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में लाल एलोवेरा जेल को निकाल लें। इसके बाद जेल को मिक्सर-ग्राइंडर में पीस लें। अब जेल एक स्मूद पेस्ट की तरह तैयार हो जाए तो उसमें 1/2 छोटा कप गुलाब जल डालकर मिश्रण बनाएं। आपका लाल एलोवेरा टोनर तैयार हो चुका है इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर करके जब मन आए इस्तेमाल करें। 

 
 
Disclaimer