हींग (hing benefits) आज से नहीं बल्कि, सालों से लोगों से पारंपरिक घरेलू उपचार में इस्तेमाल होता रहा है। इसमें शक्तिशाली एंटीबायोटिक, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल यौगिक होते हैं। पारंपरिक उपचार में पेट फूलना, सांस की समस्याओं के इलाज के लिए और पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक हिंग के इस्तेमाल का सुझाव दिया जाता है। इसके अलावा बच्चों में सर्दी-जुकाम की समस्या में हींग का लेप बना कर लगाया जाता है। इसे छाती के चारों ओर और नाक के नीचे लगाया जाता है। इसके अलावा रसोई में इसे कई मसालों के साथ मिला कर भी इस्तेमाल किया जाता है। यह पाचन में सहायता करने के साथ, वजन घटाने घटाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये डायबिटीज और श्वसन संबंधी समस्याओं और संक्रमणों को दूर करने में भी मददगार है।
पेट दर्द में हींग कैसे खाएं-How to use hing for stomach pain in hindi
1. गर्म पानी में घोलकर
हींग को आप गर्म पानी में घोल कर इसका सेवन कर सकते हैं। ये मेटाबोलिज्म को तेज करने के साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। पर सबसे ज्यादा ये पेट दर्द को ठीक करने में मददगार है। दरअसल, पेट दर्द अक्सर अपच और गैस की वजह से होता है और ऐसे में ये इन दोनों के लिए शानदार तरीके से काम करता है। दरअसल, रोज खाना खाने के बाद इस घोल को पीने से पेट को बहुत फायदा होता है। साथ ही आप इस घोल को अपने घर में बना कर भी रख सकते हैं और अपने बच्चों को पिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गले में जकड़न के घरेलू उपचार: गला जकड़ा हुआ है तो आपके काम आएंगे ये 5 उपाय
2. खाना बनाते समय सबसे पहले डालें हींग
खाने में हींग का तड़का लगाने की परंपरा बहुत पुरानी रही है। इससे खाने का स्वाद बढ़ता है और गैस की समस्या नहीं होती। इसके अलावा हिंग को उन खाद्य पदार्थों में शामिल करने का भी सुझाव दिया जाता है जिन्हें पचाना मुश्किल होता है। साथ ही एक चुटकी हींग पाउडर अपच की समस्या को भी करने में मदद करता है। भारत में लोग इसे सभी दालों और बीन्स में डाल कर बनाते हैं क्योंकि ये प्रोटीन व यूरिक एसिड से भरपूर फूड्स हैं और इन्हें पचाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।
3. अदरक में लगा कर करें हींग का सेवन
अदरक को आप हींग में लगा कर खा सकते हैं। ये पेट को कम करने का सबसे आसान तरीका है। इसके अलावा ये अपच की समस्या से भी बचाव में मदद करता है। अदरक और हिंग, दोनों एक साथ आपके पेट के लिए अद्भुत तरीके से काम करते हैं। अदरक पाचक एंजाइम को तेज करता है और हींग खाना पचाने में मदद करता है। बस आपको करना ये है कि जब भी आपके पेट में दर्द हो तो अदरक को हींग में लगा कर अपने मुंह में रख लें।
इसे भी पढ़ें : बंद नाक को खोलने के लिए दबाएं ये 4 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा
4. हींग की चाय
हींग की चाय एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में अदरक पाउडर, सेंधा नमक और एक चुटकी हींग मिलाएं। अब इसकी चाय बनाएं। यह आपको एसिडिटी और पेट फूलने से तुरंत राहत दिलाने में मददगार है। साथ ही हींग की ये चाय पेट दर्द में भी मददगार है।
5. हींग पाउडर और सरसों के तेल की मालिश
जिन लोगों को हिंग का स्वाद पसंद नहीं है, वे पेट दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए अपनी नाभि पर हींग पाउडर और सरसों के तेल की मालिश कर सकते हैं। इससे पेट दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा पेट में ऐंठन होने पर भी ये नुस्खा बहुत फायदेमंद है।
इसके अलावा हींग के सेवन का एक तरीका ये भी है कि हींग और अजवाइन को गर्म तवे पर हल्का भून लें। अब इसमें काल नमक मिला कर इसका सेवन करें। इस तरह से पेट दर्द और गैस में तुंरत राहत देने का काम करेगी। आप इसके अलावा भी कई प्रकार से हींग का सेवन कर सकते हैं। जैसे कि आप शहद में हींग और घी मिला कर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इस तरह हींग का सेवन शरीर के कई कामों में मददगार है।
all images credit: freepik