
How to Apply Beetroot on Face in Hindi: सर्दियों में अधिकतर लोग चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए आप चाहें तो चुकंदर को अपने चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। चेहरे पर चुकंदर लगाने से दाग-धब्बे और एक्ने से छुटकारा मिलता है। साथ ही डार्क सर्कल्स, ब्लैडहेड्स दूर होते हैं और एक नैचुरल स्किन मिलती है। चेहरे पर चुकंदर लगाने से आपको फ्लोलेस, निखरी और खूबसूरत स्किन मिल सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चेहरे पर चुकंदर कैसे लगाएं? (How to Use Beetroot on Face in Hindi)
चेहरे पर चुकंदर कैसे लगाएं?- How to Use Beetroot on Face in Hindi
1. क्लींजर
चुकंदर को आप अपने चेहरे पर क्लींजर के तौर पर यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर का रस निकाल लें। अब इस रस को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से साफ कर लें। अगर आप चुकंदर से अपने चेहरे को क्लीन करेंगे, तो इससे आपको नैचुरल ग्लो मिलेगा। साथ ही स्किन गहराई से साफ भी होगी।
2. फेस मास्क
चुकंदर का फेस मास्क के रूप में भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच चुकंदर का रस लें। इसमें 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर डालें। अब इसे मिक्स कर लें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे अच्छी तरह से सूखने दें और फिर चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके
3. मसाज
आप चुकंदर का उपयोग मसाज के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें बादाम का तेल, चुकंदर का रस डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इससे अपने चेहरे की मसाज करें और फिर 10 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स में भी सुधार होगा।
4. ब्लशर
आप अपने चेहरे पर चुकंदर को ब्लशर के रूप में भी लगा सकते हैं। अगर आपको मार्केट में मिलने वाले ब्लशर को अप्लाई करने के बाद एलर्जी हो जाती है, तो आप घर पर ही चुकंदर का ब्लशर बना सकते हैं। इससे आपके गालों को नैचुरल पिंक और गर्लिश लुक मिलेगा।
5. लिपस्टिक
आप चुकंदर का उपयोग लिपस्टिक के रूप में भी कर सकते हैं। कई कंपनियां चुकंदर का इस्तेमाल लिपस्टिक बनाने के लिए करते भी हैं। आप भी चुकंदर के रस को अपने होंठों को पिंक बनाने के लिए इस्तेमाल में ला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
6. आईशैडो
जिस तरह आप चुकंदर का उपयोग ब्लशर के रूप में करते हैं, उसकी तरह चुकंदर से बना आईशैडो भी लगाया जा सकता है। इससे आपकी आंखों को काफी नैचुरल लुक मिलेगा।
How to Use Beetroot on Face in Hindi: आप अपने चेहरे पर चुकंदर को क्लींजर, फैस मास्क, स्क्रबर, ब्लशर, लिपस्टिक और आईशैडो के रूप में लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन बिल्कुल क्लीन होगी, साथ ही आपको एक परफेक्ट नैचुरल लुक भी मिलेगा।