
फेस मास्क आपकी त्वचा की देखभाल करने का एक बेहतरीन उपाय है। लोगों का कहना है कि यदि इसका सही तरह से उपयोग किया जाए तो ये मास्क आपकी त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाने में सहायक होता है। ऑयली या ड्राई हर तरह की त्वचा के लिए फेस मास्क बनाया गया है। ये आपके चेहरे की हर तरह की परेशानी को दूर करने का एक कारगर तरीका है। इससे आपके चेहरे के रोम छिद्र खुलते हैं। इसके साथ ही चेहरे की मृत कोशिकाएं हटाने में भी फेसमास्क काम करता है। आज बाजार में कई तरह के फेसमास्क जैसे शीट, क्रीम, जेल, मड और क्ले आदि उपलब्ध हैं। लेकिन ये पूरी तरह से फायदा तब देतें हैं जब इनका उपयोग सही तरह से किया जाए। चलिए जानते हैं इसे उपयोग करने के तरीके के बारे में।
फेस मास्क कैसे लगाएं
फेस मास्क लगाने से पहले आपको अपनी त्वचा के टाइप के बारे में पता होना चाहिए। उसके आधार पर ही आपको अपना फेसमास्क चुनना चाहिए।
हाइड्रेटिंग फेस मास्क
हाइड्रेटिंग क्रीम या शीट मास्क शुष्क त्वचा के लिए उपयोगी माना जाता है। त्वचा को पूरी तरह से हाईड्रेट करने के लिए इसे रात भर लगाने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें : ऑयली स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा चेहरे पर लगाएं ये 5 असरदार फेस मास्क
मड फेस मास्क
मड फेस मास्क मिट्टी से बना होता है। इसलिएये तैलीय त्वचा और सामान्य त्वचा के लिए बेहतर माना जाता है। अगर आपकी स्किन भी ऑयली है तो आप इसे यूज कर सकती हैं।
एंजाइम फेस मास्क
यदि आपकी त्वचा में मुंहासे अधिक होते हैं तो आप एंजाइम क्रीम, जेल मास्क या बबल मास्क का उपयोग कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट फेस मास्क
अगर आपकी त्वचा में हाइपरपिग्मेंटेशन हैं तो ऐसे में आप एंटीऑक्सिडेंट क्रीम या जेल मास्क का उपयोग कर सकते हैं।
यदि आप अपनी त्वचा के अनुसार किस फेसमास्क का चयन करने को लेकर असमंजस में हैं तो ऐसे में आप हर तरह के फेसमास्क को अप्लाई करें। जिस फेस मास्क का उपयोग कर आपको चेहरे की रंगत में बदलाव दिखें तो समझ लें कि वो ही आपके लिए उपयोगी है।
क्रीम फेस मास्क को कैसे लगाएं
क्रीम फेस मास्क दो प्रकार का होता है। एक धोने वाला है और दूसरा लगाने वाला। दोनों ही फेसमास्क को आप अंगुलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं। लेकिन इसे लिप्स, आंखों और आईब्रो पर ना लगाएं।
बबल फेस मास्क कैसे लगाएं
इसे एक चौथाई हिस्से को चेहरे पर लगाए। ध्यान दें कि इसे लगाते समय ये होठों और आंखों पर न लगे। कुछ समय के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
शीट मास्क लगाने का तरीका
इसे पैकट से निकाले और ध्यान दें कि ये फटे नहीं। इसके बाद फेस मास्क की शीट को चेहरे पर सही तरह से लगाएं। इससे अपनी आंखों और होठों को कवर न करें।
मड बेस्ड फेस मास्क
इसे अपनी अंगुलियो से चेहरे पर लगाएं। इसे पहले गर्दन पर और फिर नीचे से ऊपर की ओर चेहरे पर लगाएं। इसे पूरे चेहरे को कवर करें।
इसे भी पढ़ें : ऑयली स्किन के लिए ओट्स से बनाएं ये 3 फेस पैक, दूर होगा चेहरे का चिपचिपापन
फेस मास्क को हटाने का तरीका
रिंस ऑफ मास्क - धोने वाले फेस मास्क को आप हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। इसे हटाते समय चेहरे को ज्यादा न रगड़ें। साथ ही हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे हटाने का प्रयास करें।
पील ऑफ मास्क - ये मास्क चेहरे से किसी जेल या शीट को निकालने की तरह होता है। इसे तेजी न निकालें। इसे हटाने के बाद चेहरे पर कोई मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें।