सर्दी-खांसी और जुकाम में इस्तेमाल करें अजवाइन की पोटली, मिलेगा आराम

अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अजवाइन में एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी-खांसी और जुकाम में इस्तेमाल करें अजवाइन की पोटली, मिलेगा आराम


मॉनसून अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए हम अच्छी डाइट लेते हैं, साथ ही बीमारियों के लक्षण नजर आने पर दवाईयों को सेवन भी करने लगते हैं। लगातार दवाईयों के सेवन से  हमारी इम्युनिटी कमजोर हो सकती है। अगर मॉनसून में आपको भी सर्दी, खांसी और सिरदर्द ज्यादा परेशान करता है, तो आप अपने साथ अजवाइन की पोटली रख सकते हैं।  इस मौसम में अजवाइन आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। इसके लगातार इस्तेमाल से गले और कफ की परेशानी आपको ज्यादा परेशान नहीं करेगी। 

मॉनसून में अजवाइन की पोटली के फायदे 

  • अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अजवाइन में एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपको रोगों से बचाने में मदद करते हैं। अजवाइन में भरपूर मात्रा में फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 
  • मॉनसून के मौसम में अधिकतर लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम का सामना करना पड़ता है।  ऐसे में आप घर में अजवाइन की पोटली बनाकर इन रोगों से छुटकारा पा सकते हैं। 
  • आप अजवाइन की पोटली से गले की सिकाई कर सकते हैं, इससे आपको गले के दर्द में आराम मिलेगा।
  • अगर आपको बुखार है, तो भी अजवाइन की पोटली का इस्तेमाल किया जा सकता है। बुखार या सिरदर्द होने पर आप इस पोटली को फोरहेड के पास या फिर दोनों आईब्रो के बीज सिकाई कर सकते हैं। 
  • नाक बंद होने की स्थिति में भी अजवाइन की पोटली का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप इस पोटली को नाक पर लगाएं। 

अजवाइन की पोटली कैसे बनाएं?

  • अजवाइन की पोटली बनाने के लिए एक तवा को अच्छे से गर्म कर लें। 
  • गर्म होने पर इस तवे पर एक चम्मच अजवाइन डालें। 
  • अजवाइन को चारों तरफ से सेकें। जैसे ही अजवाइन सिकने लगे, इसकी खूशबू चारों तरफ फैल जाएगी। 
  • अब एक कॉटन के कपड़े में इस अजवाइन को रखें और कपड़े पर गांठ लगा लें। आपकी अजवाइन की पोटली तैयार है। ध्यान रखें पोटली बनाने के लिए कॉटन के कपड़े का ही इस्तेमाल करना चाहिए।                                                                                                                                           

         इसे भी पढ़ें- बच्चों के पाचन को दुरुस्त करे अजवाइन का धुआं, जानें इसके अन्य फायदे और लेने का तरीका

मॉनसून में अजवाइन के फायदे

  • अजवाइन अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अजवाइन को गर्म पानी में ले सकते हैं। 
  • कब्ज की समस्या के लिए एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाएं। कुछ दिनों तक इसे लेने से  कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
  • कई बार सर्दी की शुरूआत होने पर जोड़ो में दर्द शुरू हो जाता है, इस समस्या से निपटने के लिए 1 चम्मच अजवाइन लें और इसे गर्म पानी पी लें।
  • अजवाइन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंटस पाए जाते हैं, जो छाती में जमे कफ से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।
  • सिरदर्द में आप अजवाइन को चबाकर खा सकते हैं, इससे आपको सिरदर्द में काफी आराम मिलेगाAjwain Potli Benefits

ध्यान रखें, अजवाइन के ढ़ेरों फायदे होते हैं। लेकिन अजवाइन का सेवन अधिक मात्रा नहीं करना चाहिए।  किसी समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। अपनी कोई भी बीमारी नजरअंदाज न करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करेगा सदाबहार का फूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version