हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करेगा सदाबहार का फूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Sadabahar Flower Benefits in High BP: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में सदाबहार के फूलों और जड़ का सेवन बहुत फायदेमंद है, जानें तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर करेगा सदाबहार का फूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Sadabahar Flower Benefits in High BP: आयुर्वेद में सदाबहार को बहुत ताकतवर औषधि माना गया है। सदाबहार के फूल, पत्तियों और जड़ का सेवन कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आज के समय में असंतुलित जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित होने पर दिल की बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। हाई बीपी या हाइपरटेंशन की समस्या में सदाबहार का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में सदाबहार को हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रामबाण माना गया है। सदाबहार के फूल और जड़ों का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या किया जाता है। इसका इस्तेमाल न सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने में फायदेमंद होता है, बल्कि डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

हाई ब्लड प्रेशर में सदाबहार फूल के फायदे- Sadabahar Flower Benefits in High BP in Hindi

सदाबहार के फूलों में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों का जोखिम कम करने के लिए सदाबहार की जड़ों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसकी जड़ में अजमलिसिन और सर्पटाइन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा सदाबहार के फूलों में मौजूद गुण भी हाई बीपी के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। 

Sadabahar Flower Benefits For High Blood Pressure

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज से लेकर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने तक बहुत फायदेमंद हैं सदाबहार के फूल, जानें सेवन का तरीका

हाई बीपी के मरीज सदाबहार के फूलों की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सदाबहार की जड़ को साफ कर थोड़ी मात्रा में रोजाना सुबह के समय चबाने से आपको फायदा मिलता है।

सदाबहार फूलों का काढ़ा बनाने का तरीका- How To Make Sadabahar Flower Kadha?

सदाबहार की पत्तियों और फूल दोनों का ही काढ़ा उपर बताई गयी समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कुछ ताजे सदाबहार के फूल लें और इसे धोकर पानी में डालें। इसे अच्छी तरह से कुछ देर उबालें और जब पानी आधे से कम हो जाए तो इसे उतारकर छान लें। अब आप इसका सेवन करें। यही प्रक्रिया आप सदाबहार की पत्तियों के साथ कर सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

एक साथ करें अश्वगंधा और आंवला का सेवन, बढ़ेगा हीमोग्लोबिन और मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer