
अजवाइन स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। खासतौर पर पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए अजवाइन का सेवन किया जाता है। इसके अलावा अजवाइन से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह के किया जा सकता है। अधिकतर लोग अजवाइन का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए करते हैं। इसके अलावा अजवाइन के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपके कभी अजवाइन का धुआं लिया है? जी हां, अजवाइन का धुआं भी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं कैसे ले सकते हैं अजवाइन का धुआं और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ?
अजवाइन का धुआं लेने के फायदे ( Ajwain smoke health benefits)
शायद आप में से कई लोगों को अजवाइन का धुआं लेने के फायदे सुनकर अजीब लग रहा हो, लेकिन यह एक आजमाया गया नुस्खा है। हमारी दादी-नानी और मां के द्वारा कई बार इस नुस्खे को ट्राई किया गया हो, लेकिन आपने कभी गौर न किया हो। मेरे यहां पर कई बार इस नुस्खे को आजमाया जाता है। खासतौर पर बच्चों की पाचन गड़बड़ी को दूर करने के लिए इस नुस्खे को आजमाते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-
- अजवाइन की खुशबू से आपने मस्तिष्क को शांति मिलती है, जिससे आपका माइंड रिलैक्स होता है। इससे आपकी कार्य क्षमता बढ़ती है।
- अजवाइन का धुआं या स्टीम लेने से आपको अच्छी और गहरी नींद आती है।
- अजवाइन का धुआं बच्चों की पाचन शक्ति को मजबूत कर सकता है। खासतौर पर अगर बच्चों को कब्ज की परेशानी है, तो यह धुआं बच्चे की कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए अजवाइन के धुएं से बच्चों के पेट की सिंकाई की जाती है।
- अजवाइन का धुआं लेने से सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर होती है। यह गले में जमा कफ को कम कर सकता है।
अजवाइन का धुआं कैसे लें?
अजवाइन का धुआं लेने के लिए सबसे पहले कंडे लें। इसकी थोड़ी सी मात्रा (1 से 2 टुकड़ा) लें। इसके बाद इसे जलाएं। जब कंडे अच्छी तरह से जल जाए और राख में थोड़ी सी आग बचे, तो इसपर 2 से 3 अजवाइन डालें। अब इससे निकलने वाले धुएं से बच्चे के पेट की सिंकाई करें। इसके अलावा अगर आप यह खुद के लिए जला रहे हैं, तो किसी तौलिए की मदद से चेहरे पर धुआं लेने की कोशिश करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
इसके अलावा आज अजवाइन की स्टीम भी ले सकते हैं। स्टीम लेने के लिए 1 बर्तन मं पानी अच्छे से उबालें। उबलते हुए पानी में 2 से 3 चम्मच अजवाइन डालें। जब पानी में अच्छे से उबाल आए, तो तौलिए की मदद से चेहरे पर स्टीम लें। यह सर्दी-जुकाम, सांस संबंधी परेशानी इत्यादि को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आप चाहे, तो इससे पेट की सिंकाई भी कर सकते हैं।
अजवाइन का धुआं लेने की विधि पुराने समय से आजमाया गया नुस्खा है। अगर आप पहली बार कंडे जला रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक जलाएं। इसके अलावा अजवाइन से एलर्जी होने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।