आप तो नहीं खा रहे मिलावटी मक्खन? जानें असली-नकली मक्खन में फर्क और घर पर बनाने का तरीका

 बाजार में मिल रहे मक्खन में मिलावट हो सकती है। ऐसे में आप इन तरीकों से इसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं। साथ ही आप मक्खन घर पर भी बना सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आप तो नहीं खा रहे मिलावटी मक्खन? जानें असली-नकली मक्खन में फर्क और घर पर बनाने का तरीका


मक्खन हमारे खाने में कई तरह से इस्तेमाल होता है और हमारे यहां ऐसी कई रेसिपीज हैं जो बिना मक्खन के तैयार भी नहीं होती।  पर आज कल बाजार में मिलावटी मक्खन मिल रहा है और ज्यादातर लोगों को इसे लेकर कोई जानकारी भी नहीं है। दरअसल, मक्खन में कुछ ट्रांसफैट और आयोडीन आदि की मिलावट की जाती है जिससे ये सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह न केवल शरीर में विषाक्तता पैदा कर सकता है, बल्कि शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार लंबे समय तक इसे खाना लिवर, किडनी और यहां तक कि दिल को भी नुकसान पहुंचाते हैं।  इसके अलावा मिलावट के कारण हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है। ऐसे में इन मिलावटों का पता लगाना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी बार में हमने डेलनाज चंदूवाडिया (Delnaaz Chanduwadia), जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मुख्य आहार विशेषज्ञ से भी बात की। जिन्होंने हमें असली और नकली मक्खन के बीच का फर्क बताया और फिर हम जानेंगे कि घर पर मक्खन कैसे बनाएं।

Inside_2makkhan

मिलावटी मक्खन (Adulteration in butter)

डेलनाज चंदूवाडिया कहती हैं कि मक्खन में आज कल ट्रांसफैट, स्टार्च और आयोडीन  की मिलावट की जाती है। जो कि शरीर के लिए कई तरह से नुकसानदेह है। साथ ही मक्खन में मिलावट एक गंभीर समस्या है, क्योंकि ग्राहकों को बिना बताए महंगे दूध की चर्बी को सस्ते तेल से बदलने से होने वाले आर्थिक फायदे हैं। साथ ही कई बार नकली मक्खन बनाने के लिए ट्राईसिलग्लिसरॉल्स, फैटी एसिड, स्टेरोल्स और टोकोफेरोल जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे मक्खन में लिपिड प्रोफाइल और फैट की मात्रा ज्यादा होती है जो कि शरीर में सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं और फैट बढ़ाते हैं। साथ ही नकली बटर में लिनोलेइक फैटी एसिड की उच्च मात्रा भी पाई जाती है जो कि शरीर के लिए नुकसानदेह है। 

नकली मक्खन खाने के नुकसान-Side effects of adulterated butter

-नकली मक्खन खाने से शरीर में अनहेल्दी फैट की मात्रा बढ़ती है जो कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है और दिल की बीमारियों का कारण बनता है।

- नकली मक्खन के ट्रांसफैट का सेवन किसी व्यक्ति को दिल के दौरे के खतरे में डाल सकता है।

-नकली मक्खन खाने से शरीर में मोटापा भी बढ़ाता है जो कि आगे चल कर डायबिटीज और अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। 

-मिलावटी मक्खन खाने का नुकसान आपके लिवर, पैनक्रियाज और किडनी को भी होता है जिससे इनका काम काज प्रभावित होता है। 

-इसके साथ ही मिलावटी मक्खन शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन के तरीके को भी नुकसान पहुंचाता है जिससे ये आपके खून को गंदा करता है और इससे आपकी त्वचा की सेहत पर भी असर पड़ता है। 

Inside_heartdiseases

इसे भी पढ़ें : World Osteoporosis Day 2021: ऑस्टियाेपाेराेसिस के कारण कमजोर हो जाती हैं हड्डियां, जानें इसके लिए डाइट टिप्स

जानें असली-नकली मक्खन में फर्क-How to test adulteration in butter

1. हाथ पर रखते ही पिघल जाना चाहिए असली मक्खन

असली-नकली मक्खन में जब हम फर्क करते हैं तो इसकी गड़बड़ी को पकड़ने का सबसे आसान तरीका ये है कि जब आप अपने हाथों पर मक्खन रखेंगे तो वो आसानी से पिघल जाएगा। पर नकली होने पर वो आसानी से नहीं पिघलेगा और हाथों पर ठहरा ही रहेगा। दरअसल, असली मक्खन शरीर की गर्मी से भी पिघल जाता है। 

2. गर्म करने पर पीला हो जाना चाहिए मक्खन 

असली-नकली मक्खन का फर्क आप इसे गर्म करके जान सकते हैं। जैसे कि जब आप मक्खन को गर्म करेंगे तो असली मक्खन भूरे रंग का हो जाएगा और नकली पीले रंग का होगा। दरअसल, इसका ये पीला रंग ट्रांस फैट की मिलावट के कारण भी होता है। तो, इस तरह आप असली और नकली मक्खन का फर्क जान सकते हैं। 

3. डबल-बॉयलर विधि से जांचें असली-नकली मक्खन

इसके अलावा, आप डबल-बॉयलर विधि का उपयोग करके असली-नकली मक्खन की जांच कर सकते हैं। इसके लिए एक कांच के जार में कुछ मक्खन क्यूब्स और नारियल के तेल को पिघलाकर डालें। फिर जार को फ्रिज में रख दें। अगर मक्खन और नारियल का तेल अलग-अलग परतों में जम जाएगा, तो मक्खन मिलावटी है वरना शुद्ध है।

4. आयोडीन टेस्ट करें

दरअसल, कई बार मक्खन में स्टार्च की मिलावट की जाती है, जिसे लोग आसानी से पहचान नहीं पाते हैं। ऐसे में एक तरीका ये है कि मक्खन में अगर आप आयोडीन नमक का घोल मिला दें तो इसमें स्टार्च की मिलावट का पता लगा सकते हैं। दरअसल, नमक मिलाने के बाद अगर मक्खन का रंग भूरा हो जाता है, तो मक्खन में स्टार्च की मिलावट है। और अगर मक्खन वैसे का वैसे ही रहे तो इसमें मिलावट नहीं की गई है। 

तो, इस तरह से आप मिलावटी मक्खन और असली मक्खन में पहचान कर सकते हैं। पर अगर आरको तब भी बाहर से खरीदे हुए मक्खन पर शक है तो आपको अपने घर पर ही मक्खन तैयार करना चाहिए। घर पर मक्खन तैयार करने का तरीका बेहद सरल है आइए जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र के साथ बदलती है शरीर के लिए प्रोटीन की जरूरत, जानें किस उम्र में कितना प्रोटीन लें

घर पर मक्खन बनाने का तरीका-tips to make butter at home

-घर पर मक्खन बनाने के लिए सबसे पहले दूध से क्रीम निकाल कर कुछ दिनों इक्ट्ठा करें।

-फ्रिर मिक्सर क्रीम डालें या मिक्सिंग बाउल और हैंड मिक्सर का उपयोग करें। क्रीम को धीमी गति से फेंटना शुरू करें, और धीरे-धीरे गति बढ़ाएं क्योंकि मिश्रण गाढ़ा हो जाता है।

-कुछ मिनटों के बाद क्रीम बन जाएगी। मिलाना जारी रखें।

- क्रीम पीली पड़ने लगेगी। कई मिनटों के बाद और अधिक फैट वाले ठोस मक्खन, तरल पदार्थ से अलग हो जाएंगे और आप देखेंगे कि मक्खन फैट के गुच्छों में तैयार हो जाएंगे और छाछ अलग नजर आएगा। 

-भारी क्रीम को मेसन जार में डालें, इसे आधा भर दें। ढक्कन को कसकर लगाएं।

-मेसन जार को लगभग 5-7 मिनट तक हिलाएं। कुछ मिनटों के बाद, क्रीम बन जाएगी। तब तक हिलाते रहें जब तक आप ये देख ना लें कि अंदर एक गांठ बन गई है, और उसके बाद अतिरिक्त 30-60 सेकंड हिलाएं।

-अब एक महीन जाली वाली छलनी या चीज़क्लोथ का उपयोग करके छाछ में से मक्खन को छान लें। 

-आप छाछ को अलग रख सकते हैं और इसे बाद में व्यंजनों में उपयोग कर सकते हैं। 

-मक्खन के ऊपर ठंडा पानी डालें। इसे 2 बार और धोएं। 

-आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक मिला सकते हैं और फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। 

Inside_homemadebutter

घर का बना मक्खन खाने के फायदे कई हैं। दरअसल, मक्खन में दूध प्रोटीन, संतृप्त वसा, विटामिन डी और ए की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और हड्डियों के स्वास्थ्य रखने में भी मददगार है। साथ ही इस मक्खन में लेसिथिन होता है, जो एक ऐसा पदार्थ जो शरीर में फैट को पचाने में मदद करता है। दरअसल, खराब फैट को काटने के लिए अच्छे फैट की जरूरत होती है। सफेद मक्खन इस प्रक्रिया में मदद करता है और वेट लॉस को आसान बनाता है। साथ ही ये मक्खन दिमाग और स्किन के लिए भी फायदेमंद है। दरअसल, मक्खन का एराकिडोनिक एसिड (एए), मस्तिष्क के काम काज को बेहतर बनाने और और इसकी गतिविधियों को तेज करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा के लिए मक्खन के फायदे की करें, तो मक्खन में आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होते हैं जो आपकी त्वचा को साफ कर सकते हैं। ये त्वचा की लोच बढ़ाता है और इसे प्राकृतिक चमक देता है।  तो बाजार में मिल रहे मिलावटी मक्खन की जांच करें और सेहतमंद रहने के लिए घर पर बनाया मक्खन खाएं।

Main image credit: NPR

Inside image credit: freepik

Read Next

रोल्ड ओट्स या स्टील कट ओट्स: एक्सपर्ट से जानें कौन सा ओट्स होता है ज्यादा हेल्दी और क्यों

Disclaimer