How To Identify Real And Fake Spices: भारत में भोजन बनाने के लिए तमाम तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। बिना मसाले का बना भोजन शायद ही किसी जगह पर बनता होगा। मसाले की मांग के कारण इसका मार्केट भी बहुत बड़ा है। आज के समय में मसाला बनाने वाली कंपनियां लगातार बढ़ रही हैं। मसाले की डिमांड ज्यादा होने के कारण कुछ लोग ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में मिलावटी मसाले बेचते हैं। मिलावटी मसालों का सेवन न सिर्फ शरीर के लिए नुकसानदायक होता है, बल्कि इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही गैंग को गिरफ्तार किया है, जो नकली मसाला बनाने का काम करते थे। इस गैंग से लगभग 10 टन मसाले की खेप भी बरामद हुई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि असली और नकली या मिलावटी मसाले में अंतर कैसे पहचानें? आइए जानते हैं विस्तार से।
असली और मिलावटी मसाले की पहचान कैसे करें?- How To Identify Real And Fake Spices in Hindi
मिलावट का गंदा खेल हर जगह पर चलता है। मसाले के मार्केट में भी मिलावट काफी आम है। नकली और मिलावटी मसाले का सेवन करने से शरीर कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में या सकता है। इसलिए आपको भी मसालों की पहचान करने का तरीका जरूर जान लेना चाहिए। असली और नकली मसाले को आमतौर पर देखकर तो नहीं पहचाना जा सकता है, लेकिन आप कुछ ट्रिक अपनाकर इनकी पहचान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: असली और नकली चायपत्ती की पहचान कैसे करें? जानें आसान उपाय
असली मसाले की पहचान करने के कुछ आसान टिप्स-
1. रंग से करें पहचान: असली मसालों का रंग और स्वाद नकली मसालों से अलग होता है। असली मसालों का रंग और स्वाद आमतौर पर कम गहरा होता है, लेकिन नकली मसालों को रंग देने के लिए रंग का इस्तेमाल होता है।
2. मसालों की महक: असली मसाले की महक प्राकृतिक होती है और कुछ समय बाद कम होने लगती है। लेकिन नकली मसाले लंबे समय तक महकते रहते हैं।
3. पानी से करें जांच: आज के समय में मसालों की पैकेट का ही लोग इस्तेमाल करते हैं। नकली मसालों का पाउडर बनाने में कई तरह की चीजें मिलाई जाती हैं। आप मसालों को पानी मिक्स करें, अगर मसाले आसानी से पानी में घुल जाते हैं, तो समझ लें यह असली है। नकली मसाले पानी में आसानी से नहीं घुलते हैं।
4. पैकेजिंग: असली मसालों का पैकेजिंग सामान्यत: सजीव और सुरक्षित होती है, जबकि नकली मसालों की पैकेजिंग सस्ती और घटिया होती है। असली मसालों के पैकेजिंग पर मार्किंग में उत्पाद का विवरण, मात्रा, और निर्माता का नाम उपलब्ध होता है।
सावधानियां
1. असली मसालों को खरीदने से पहले उसके पैकेजिंग को ध्यान से देखें और निर्माता का पता और लाइसेंस नंबर भी जांचें।
2. सस्ते मूल्य की मसाले खरीदने से बचें, क्योंकि ये आमतौर पर नकली होते हैं।
3. नकली मसालों के उपयोग से बचें, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
4. मसाले हमेशा स्थानीय विश्वसनीय ब्रांड्स से ही खरीदें।
इसे भी पढ़ें: असली और नकली च्यवनप्राश की पहचान कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें टिप्स
वैसे तो चीजों की जांच सिर्फ लैब में ही की जाती है पर आप इन आसान तरीकों से शुद्ध और अशुद्ध में अंतर तो समझ ही सकते हैं। मसाले खरीदते समय इन चीजों का ध्यान रखें और मिलावटी चीजों का सेवन करने से बचें।
(Image Courtesy: freepik.com)