Butter Substitute: डाइट से हटाना चाहते हैं मक्खन, तो जानें इसके 5 हेल्दी रिप्लेसमेंट ऑप्शन्स

अगर आप भी मक्खन अवॉइड करना चाहते हैं, लेकिन नहीं समझ पा रहे इसकी जगह किन चीजों का सेवन करें। तो इस लेख में जानें कुछ हेल्दी ऑप्शन्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Butter Substitute: डाइट से हटाना चाहते हैं मक्खन, तो जानें इसके 5 हेल्दी रिप्लेसमेंट ऑप्शन्स


Butter Alternatives For Cooking: बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए हेल्दी फैट्स जरूरी होते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और बॉडी में हेल्दी वेट मेंटेन रखने में मदद करते हैं। हेल्दी फैट्स के नाम पर कई लोग बाजार में मिलने वाले मक्खन का सेवन करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स इसे हेल्दी की बजाय सेहत के लिए नुकसानदायक बनाते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे इसके सेवन से वजन बढ़ने की संभावना भी होती है। बाजार में मिलने वाले मक्खन की जगह आप घर पर मौजूद हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं। तो अगर आप भी कंफ्यूज है कि आपको मक्खन के बजाय किन चीजों का सेवन करना चाहिए, तो आप इन 4 ऑप्शन को चुन सकते हैं। 

butter

मक्खन की जगह इन चीजों को डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कई फायदे- Healthy Substitutes of Butter In Hindi 

देसी घी- Ghee

व्यंजन तैयार करने के लिए देसी घी ज्यादातर सभी घरों में इस्तेमाल होता है। इसमें लैक्टोस कम पाया जाता है, जिससे लैक्टोस से एलर्जिक वाले लोग इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जिससे इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। 

ऑलिव ऑयल- Olive Oil

अगर आप खाना तैयार करने के लिए मक्खन इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी जगह आप ऑलिव ऑयल ले सकते हैं। ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई,  विटामिन-के, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसके सेवन से समस्त स्वास्थ्य को फायदे मिलते हैं। 

एवोकाडो- Avocado

अगर आपको ब्रेड के साथ मक्खन खाना पसंद है, तो इसकी जगह आप एवोकाडो सॉस ले सकते हैं। मक्शन की जगह इस्तेमाल करने के लिए यह हेल्दी ऑप्शन है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ विटामिन ए, बी, सी, ई पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन स्वस्थ रहता है, साथ ही काफी देर तक फूड क्रेविंग नहीं होती है। 

ग्रीक योगर्ट- Greek Yogurt

बाजार के मक्खन की जगह आप ग्रीक योगर्ट का सेवन भी कर सकते हैं। ये क्रिमी फ्लेवर में होते हैं, साथ ही इसके सेवन से आपकी क्रेविंग भी कंट्रोल रहती है। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको फैटी लीवर या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको मक्खन अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि मार्केट के मक्खन में अनहेल्दी फैट्स और कैलोरी ज्यादा होती है।
  • लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या में आपको मक्खन अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है।
  • अगर मार्केट के मक्खन से ही आपको ज्यादा परेशानी होती है, तो आप घर में तैयार किया गया मक्खन इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • मक्खन में मिल्क प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, क्योंकि इसे दूध से तैयार किया जाता है। तो अगर आपको मिल्क प्रोटीन से एलर्जी है तो आपको इसे अवॉइड करना चाहिए। 
  • इस लेख में आपको सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। इस बारे में और भी अधित जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

Read Next

ब्लोटिंग और एसिडिटी कम करने के लिए पिएं ये नींबू और सौंफ का इन्फ्यूज्ड वाटर, जानें बनाने की विधि

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version