Doctor Verified

रात में बार-बार नेगेटिव विचार आने से हैं परेशान? इसे रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स

रात में सोने से पहले दिमाग में नकारात्मक विचार आना काफी आम है। ऐसे में इन विचारों पर ब्रेक लगाने या कम करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात में बार-बार नेगेटिव विचार आने से हैं परेशान? इसे रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स

दिनभर में अपने काम, घर-परिवार, लोगों और अन्य कामों में इतने व्यस्त रहते हैं कि खुद के बारे में सोचने के लिए भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में जब आप थक हारकर रात को सोने के लिए अपने बिस्तर पर जाते हैं तो इस समय आप कोई काम तो नहीं करते हैं, लेकिन आपका दिमाग न सिर्फ दिनभर के कामों के बारे में सोचने लगता है, बल्कि अतीत और भविष्य के बारे में काफी ज्यादा सोचने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके जीवन में कुछ अच्छा न चल रहा हो तो आपके मन में अतीत की गलतियों, भविष्य की चिंता, रिश्तों में आने वाली दूरी आदि चीजों को लेकर काफी ज्यादा सोचने लगते हैं और ये विचार धीरे-धीरे इतने नकारात्मक हो जाते हैं कि इसका असर सीधे हमारी नींद पर पड़ता है। सोने के दौरान ऐसी नकारात्मक बातें दिमाग में चलने के कारण न सिर्फ नींद पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। ऐसे में आइए पुणे के पिंपरी में स्थित DPU सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साइकेट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ. मुकेश पटेल से जानते हैं कि रात में दिमाग में आने वाले नेगेटिव विचारों को कैसे रोकें?


इस पेज पर:-


रात में ही विचार क्यों बढ़ जाते हैं?

डॉ. मुकेश पटेल के अनुसार, दिन के समय हम काम, लोगों और अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। इस कारण हमें कुछ भी सोचने के लिए समय नहीं मिलता है, लेकिन रात के समय जब चारों और शांति होती है तो हमारे मन के अंदर दबे हमारे विचार खुद ही बाहर आने लगते हैं। हमारे जीवन में हो रही चीजों को लेकर अक्सर हम परेशान रहते हैं, लेकिन रात के समय ये विचार ज्यादा बढ़ जाते हैं, क्योंकि रात के समय हम अपने आप को पूरा समय देते हैं, जिसमें न सिर्फ दिनभर की गतिविधियों के बारे में सोचते हैं, बल्कि अतीत और भविष्य को लेकर भी काफी ज्यादा सोचने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: ओमेगा-3 की कमी के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर, जानें इसके लक्षण

रात में बार-बार नेगेटिव विचार आने से कैसे रोकें?

डॉ. मुकेश पटेल के मुताबिक, अक्सर हम अपने विचारों से लड़ते हैं और चाहते हैं कि तुरंत उनके बारे में सोचना बंद कर दें। हालांकि, जितना हम अपने विचारों को रोकने के बारे में सोचते हैं, वे उतने ही ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए आप रात के समय अपने दिमाग में आने वाले बुरे और नकारात्मक विचारों को आने से रोकने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. अपने विचारों से लड़े नहीं स्वीकार करें

आप अपने विचारों को कहे कि 'मैं सोच सकता हूं, यह मेरी शक्ति है।' जब हम खुद से लड़ना छोड़ देते हैं चो विचारों की पकड़ अपने आप ढीली पड़ने लगती है। अपने जिन विचारों को हम स्वीकार लेते हैं उन पर कंट्रोल करना भी आसान होता है।

2. शरीर को आराम दें

अपने मन को शांत करने का सबसे आसान रास्ता शरीर से होकर जाता है। इसलिए, सोने से पहले कुछ मिनट प्राणायाम या ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें। सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें और सिर्फ इस गतिविधि पर ही ध्यान दें। इस दौरान अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों को महसूस करें, तनाव को पहचानें और धीरे-धीरे छोड़ें। दरअसल, जब आपका शरीर शांत होता है तो मन भी अपने आप कंट्रोल में हो जाता है। इसके बाद विचारों को दबाने के स्थान पर सिर्फ उन्हें आते-जाते देखें।

01 (49)

3. अपनी पसंद की चीज करें

अगर आपके दिन भर का जीवन सिर्फ जिम्मेदारियों और दबावों से भरा हो तो रात में मन के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। इसलिए, दिन में कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। दिन के समय लेखन, संगीत, पेंटिंग, बागवानी, पढ़ना या कोई अन्य रचनात्मक काम करें, जो आपके मन को शांत कर सके। ऐसा करने से न सिर्फ आपका ध्यान भटकता है, बल्कि एनर्जी को पॉजिटिव रखने में भी मदद मिलती है, जो रात में भी ज्यादा नकारात्मक सोच आने से रोकता है।

इसे भी पढ़ें: मूड स्विंग्स और एंग्जायटी से हैं परेशान? लाइफस्टाइल के ये बदलाव दिमाग को करेंगे शांत

4. छोटी-छोटी खुशियों को ढूंढें

अगर हम सिर्फ बाहरी चीजों में उलझे रहें तो अंदर की शांति खो जाती है और अगर हम सिर्फ सोच में डूबे रहें तो आप अपने जीवन के असल खुशियों को पीछे छोड़ देते हैं। इसलिए, अपने जीवन की छोटी-छोटी खुशियों को ढूंढने और उन्हें खुलकर जीने के बारे में सोचें, इससे रात के समय मन में आने वाले नकारात्मक विचार आने से रोकने में मदद मिल सकती है और आपके मन को भी शांति मिलती है।

निष्कर्ष

रात में आने वाले विचार हमारे कोई दुश्मन नहीं हैं, बल्कि यह संकेत है कि जरूरी है कि आप अपने बन की सुनें। जब हम अपने मन के विचारों को सुनते, समझते और स्वीकार करते हैं तो वह विचार हमारी कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनते हैं और आगे बढ़ने या भविष्य के लिए सही फैसला लेने में मदद करते हैं।
Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 13, 2025 14:18 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS