Expert

40 की उम्र के बाद Muscle Loss रोकने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

आज के समय में 40 की उम्र आते-आते लोगों की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। यहां जानिए, 40 की उम्र के बाद मसल्स लॉस (Muscle Loss) कैसे रोकें।
  • SHARE
  • FOLLOW
40 की उम्र के बाद Muscle Loss रोकने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके


आधुनिक जीवनशैली यानी मॉर्डन लाइफस्टाइल और उम्र के साथ आते हुए बदलाव के कारण, मांसपेशियों का कमजोर होना 40 की उम्र के बाद आम समस्या बन गई है। वर्तमान में लोगों का खानपान पर कोई कंट्रोल नहीं है बल्कि स्वाद के कारण अक्सर लोग भूख से ज्यादा खाना भी खाते हैं। वहीं दूसरी तरफ फिट रहने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं। खासकर यंग जनेरेशन के लोग एक्सरसाइज और योग से कोसों दूर भागते हैं। जिसके कारण 40 की उम्र आते-आते मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और कई तरह की शारीरिक समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) 40 की उम्र के बाद मसल्स लॉस को रोकने के लिए टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आपको लाभ मिल सकता है।

40 की उम्र के बाद मसल्स लॉस कैसे रोकें - How To Stop Muscle Loss After Age Of 40 In Hindi

1. शरीर में मसल्स लॉस होने पर खेलने और दौड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसके साथ ही स्टेमिना कम हो जाता है। इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो अपनी दिनचर्या में योग और एक्सरसाइज को शामिल करें। नियमित रूप से एक्सरसाइज और योग करना मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होगा। बढ़ती उम्र के साथ योग और एक्सरसाइज से ज्यादा फायदा मिलता है। अगर आपको किसी तरह की शारीरिक समस्या है तो एक्सरसाइज की शुरुआत से पहले डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्‍या व्रत रखने की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द की समस्या होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

2. मसल्स लॉस से बचने के लिए एक्सरसाइज के साथ अच्छी प्रोटीन से भरपूर डाइट बेहद जरूरी है। प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप डाइट में दालें, सोयाबीन, पनीर, दही और दूध शामिल कर सकते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। अगर आपकी प्रतिदिन प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं हो रही है तो डॉक्टर की सलाह पर प्रोटीन के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। 

salad

इसे भी पढ़ें: एक्‍सरसाइज के बाद मसल्स रिकवरी में मदद करते हैं ये 5 सप्‍लीमेंट्स, जानें फायदे

3.  शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है, जो मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखते हैं। विभिन्न पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन डी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और अन्य पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा लेना मांसपेशियों के स्वस्थ विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इन तत्वों को आपके आहार में शामिल करके आप मसल्स लॉस को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने के अलावा रोजाना कुछ समय धूप में जरूर बिताएं, जिससे कि आपको सूरज से पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिले।

4. फिट रहने के लिए जितनी जरूरी डाइट और एक्सरसाइज है उतना ही आराम भी है। आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें, आराम और नींद लेने से आपके शरीर की पुनर्निर्माण प्रक्रिया को सहायता मिलती है और मांसपेशियों को विकसित करने में मदद मिलती है।

इन उपायों को अपनाकर, आप मसल्स लॉस को रोक सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं। ध्यान दें कि हर व्यक्ति का शारीरिक संरचना (Physical structure) और जरूरतों में अंतर होता है, इसलिए डॉक्टर से सलाह के बाद ही किसी नए उपचार को अपनाएं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

क्या फल और दूध का सेवन एक साथ कर सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके कुछ नियम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version