How to Control Fast Food Cravings in Monsoon: मानसून यानी बारिश का मौसम, जैसे ही आता है, लोगों के मन में समोसे, पकौड़े या पिज्जा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। कई लोग तो मानसून में रोज ही फास्ट फूड्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि, फास्ट फूड सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। आपको फास्ट फूड्स खाने से परहेज ही करना चाहिए। रोजाना फास्ट फूड खाने से फूड प्वाइजनिंग या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन इस मौसम में फास्ट फूड खाने की क्रेविंग ही ऐसी होती है कि कोई खुद को रोक ही नहीं पाता है। अगर आपको भी मानसून में अक्सर ही समोसे, पकौड़े या फिर गोल-गप्पे आदि खाने का मन करता है, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो करके क्रेविंग कम कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं फास्ट फूड की क्रेविंग कम करने के टिप्स (Fast Foods ki Craving Kam Karne ke Tips)-
मानसून में फास्ट फूड खाने के क्रेविंग क्यों होती है?
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं मानसून में वात दोष बढ़ जाता है, जिसकी वजह से इस मौसम में फास्ट या फ्राइड फूड्स खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आपको बिल्कुल भी फास्ट फूड्स नहीं खाना चाहिए। आप कभी-कभी घर पर बना तला-भुना खाना खा सकते हैं। लेकिन स्ट्रीट फूड्स को अवॉयड ही करना चाहिए।
मानसून में फास्ट फूड की क्रेविंग कैसे कम करें?
1. समय-समय पर लें मील
मानसून में आपको हर मील समय-समय पर जरूर लेनी चाहिए। अगर आप निश्चित समय पर मील लेंगे, तो इससे फास्ट फूड की क्रेविंग कम हो सकती है। दरअसल, क्रेविंग तब होती है, जब आपको भूख लगी हो। अगर आप समय पर खाना खा लेंगे, तो इससे क्रेविंग को कम करने में मदद मिल सकती है।
2. मील स्किप न करें
अगर आप सारी मील लेते रहेंगे, तो इससे फूड क्रेविंग से बचा जा सकता है। फूड क्रेविंग से बचने के लिए आपको ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर, तीनों में से कोई भी मील स्किन नहीं करनी चाहिए। अगर आप तीनों टाइम पेट भरकर खाना खाएंगे, तो आपको क्रेविंग कम होगी। हालांकि, आपको अपने मील में हेल्दी चीजों को ही शामिल करना चाहिए। अगर आप मील स्किप करेंगे, तो इससे आपको ज्यादा क्रेविंग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- खाने के बाद मीठे की क्रेविंग होती है तो खाएं ये 5 डेजर्ट, हेल्थ के लिए भी होते हैं फायदेमंद
3. खुद को हाइड्रेट रखें
मानसून में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। आप चाहें तो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप मानसून में हाइड्रेटेड रहेंगे, तो फास्ट फूड्स खाने की ज्यादा क्रेविंग नहीं होगी।
4. सुबह उठते ही कुछ हेल्दी खाएं
मानसून में फास्ट फूड की क्रेविंग से बचने के लिए आपको सुबह उठते ही कुछ हेल्दी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप सुबह उठने के आधे घंटे बाद ही कुछ हेल्दी जैसे-मूंग दाल चीला, दलिया, ओट्स, पोहा आदि का सेवन करेंगे, तो इससे क्रेविंग से काफी हद तक बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी बार-बार होती है चॉकलेट की क्रेविंग? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और इसे दूर करने के उपाय
क्रेविंग होने पर इन चीजों का करें सेवन
- अगर मानसून में आपको कुछ चटपटा या मसालेदार खाने की इच्छा हो रही है, तो आप टोमेटो राइस का सेवन कर सकते हैं।
- मानसून में फास्ट फूड की क्रेविंग करने के लिए आप अजवाइन के पराठे के साथ आम की चटनी खा सकते हैं।
- इसके अलावा, टमाटर की चटनी खाने से भी आपकी फास्ट फूड की क्रेविंग कम हो सकती है।
मानसून में क्रेविंग ज्यादा ही होती है, तो आप घर पर ही कुछ चीजें जैसे-पकौड़े, समोसे आदि बना सकते हैं। आप बाहर या स्ट्रीट फूड्स खाने के बजाय, घर पर ही इन चीजों को बनाकर खा सकते हैं। इससे आपकी इच्छा भी पूरी हो जाएगी और ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा।