Dessert Options After Lunch And Dinner For Weight Loss: मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन वजन कम करने के चक्कर में बहुत से लोग मीठा खाने से बचते है। वहीं कई बार मीठे खाने की क्रेविंग्स इतनी बढ़ जाती है कि लोग कैंडिज, चॉकलेट और मिठाईयों को खाकर क्रेविंग्स को कम करने लगते हैं। मीठे की ज्यादा क्रेविंग्स खाने के बाद ज्यादा होती है। दिन का लंच और रात के डिनर के बाद कई बार ऐसा लगता हैं कि जरा सा मीठा खाया जाएं। लेकिन कई बार मीठे के ज्यादा सेवन से डाइट खराब होने के साथ वजन कम करने का गोल भी अधूरा ही रहता है। वहीं ज्यादा मीठा खाने से शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता हैं। ऐसे में अगर आपको भी खाने के बाद मीठे खाने की क्रेविंग्स ज्यादा होती है, तो डाइट में कुछ डेजर्ट को शामिल किया जा सकता हैं। ये डेजर्ट मीठे होने के साथ शरीर के लिए नुकससानदायक नहीं होते हैं और आप की क्रेविंग्स को भी आसानी से शांत करते हैं। डॉक्टर कोमल कुलकर्णी एमडी मेडिसन ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह खाने के बाद मीठे की क्रेविंग्स को कम करने वाले डेजर्ट के बारे में बताती हैं।
खजूर
खाने के बाद मीठे की क्रेविंग्स को कम करने के लिए खजूर को खाया जा सकता है। खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। खाने के बाद 1 से 2 खजूर खाने से मीठे की क्रेविंग्स को शांत करने में मदद मिलती है।
अंजीर
पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर खाने के बाद मीठे की क्रेविंग्स को दूर करने में मदद करती है। अंजीर में सोडियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ए पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ आंखों को हेल्दी रखता है।
चिया पुडिंग
पोषक तत्वों से भरपूर चिया पुडिंग शरीर को हेल्दी रखने के साथ मीठे की क्रेविंग्स को कम करती है। चिया पुडिंग में सोडियम, फाइबर, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है, जो पेट को साफ करने के साथ कब्ज की समस्यासे राहत देता है। चिया पुडिंग को हेल्दी बनाने के लिए इसमें मौसमी फलों को शामिल किया जा सकता हैं।
View this post on Instagram
दही में मिलाकर गुड़
खाने के बाद मीठे की क्रेविंग्स को कम करने के लिए मीठे में घर के जमे हुए दही में 1 छोटा टुकड़ा गुड़ का मिलाकर इसका सेवन करें। इस तरह दही खाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ कमजोरी से राहत मिलेगी। ये एक हेल्दी डेजर्ट ऑप्शन है।
इसे भी पढ़ें- क्या सुबह उठते ही काढ़ा पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें
मुनक्का
खाने के बाद मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए मुनक्का का सेवन किया जा सकता है। मुनक्का शरीर में खून की कमी को दूर करने के साथ पाचन-तंत्र को बेहतर करता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी। खाने के बाद 2 से 3 मुनक्के खाने से वेट लॉस जर्नी को भी नुकसान नहीं होता है और मीठे की क्रेविंग्स भी कम होती हैं।
खाने के बाद मीठे की क्रेविंग को कम करने के लिए इन चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik