Benefits Of Potato Juice Before Lunch And Dinner: आलू शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी पाया जाता हैं। अक्सर लोग आलू को इसकी सब्जी बनाकर या स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आलू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद होता है। लेकिन बहुत से लोग वजन बढ़ने के डर से आलू खाने से बचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आलू के जूस का सेवन किया जा सकता हैं। आलू के रस में गुड बैक्टीरिया पाए जाते है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है। आलू के जूस में रेजिस्टेंट स्टार्च पाया जाता है, जो कई बीमारियों को दूर रखता हैं। हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह खाने से पहले आलू के जूस पीने के फायदों के बारे में बता रही हैं।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद
खाने से पहले आलू का जूस पीने से गट हेल्थ को बहुत फायदा पहुंचता है। इसको पीने से गट में मौजूद बैक्टीरिया एक्टिव हो जाता है, जिससे खाना पचाने में मदद मिलती है। आलू का जूस पीने से खाना पचाने में मदद मिलती है और पाचन बेहतर होता है।
ब्लड शुगर लेवल कम करें
खाने से पहले आलू का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। ये डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ इंसुलिन सेंसिटिविटी का बेहतर कर सकता है। आलू का जूस पीने से डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से बचाव होता हैं।
View this post on Instagram
एनीमिया में फायदेमंद
खाने से पहले आलू का जूस पीने से एनीमिया से शरीर की कमजोरी दूर होती है। आलू के रस में आयरन पाया जाता है। ऐसे में इसको नियमित पीने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ कई बीमारियों से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- स्नैक्स में नट्स खाना फायदेमंद क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें
इम्यूनिटी मजबूत करे
लंच और डिनर से पहले आलू का जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी मौसमी संक्रमणों को दूर करने के साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता हैं। ऐसे मे खाने से पहले आलू का जूस पीने से पहले इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिलती है।
डिटॉक्स करे
आलू का जूस पीने से शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। आलू में मेटाबॉलिक डेटोक्सिफिकेशन पाया जाता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करता है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लंच और डिनर से पहले आलू का जूस पिएं।
आलू का जूस कैसे बनाएं और पीने का तरीका
आल का जूस बनाने के लिए 1 आलू को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। अब लंच और डिनर से 10 मिनट पहले 1 से 2 चम्मच आलू का रस पिएं।
All Image Credit- Freepik