Doctor Verified

सेहत के लिए जरूरी हैं न्यूट्रिएंट्स से जुड़ी ये 5 बातें, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में

Facts About Nutrition: स्वस्थ रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। जानें न्यूट्रिएंट्स से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स, जो सभी को पता होने चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए जरूरी हैं न्यूट्रिएंट्स से जुड़ी ये 5 बातें, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में


Interesting Facts About Nutrition: हेल्दी बॉडी के लिए न्यूट्रिएंट्स बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपकी प्लेट न्यूट्रिएंट्स से भरपूर नहीं है, तो आपका शरीर बीमारियों की शिकार होने लगेगा। फिट और एक्टिव रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स बहुत जरूरी है। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने से आपको लक्षण नजर आने लगेंगे। न्यूट्रिएंट्स लेने के साथ इन्हें खाने का सही तरीका पता होना भी जरूरी है। नाश्ते में प्रोटीन लेना जरूरी माना जाता है, जिससे बॉडी को दिनभर एनर्जी मिल सके। वहीं रात के दौरान फैट्स या कार्ब्स अवॉइड करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। न्यूट्रिएंट्स से जुड़े ऐसे ही कई फैक्ट पर बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट मालविका सहगल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख में जानें इन खास न्यूट्रिएंट्स फैक्ट्स के बारे में। 

NUTRIENTS

न्यूट्रिएंट्स से जुड़े इन फैक्ट्स को न करें नजरअंदाज- Facts About Nutrition and Health

सारे कार्ब्स खराब नहीं होते हैं

कार्ब्स को कई लोग सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं। जबकि सभी तरह के कार्ब्स सेहत को नुकसान नहीं करते हैं। लेकिन साबुत अनाज, फल और सब्जियों जैसे नेचुरल कार्ब्स सेहत को फायदा करते हैं। अगर आप बाहर से जंक या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो शरीर में अनहेल्दी कार्ब्स जाते हैं। साबुत अनाज, फल और सब्जियों से न सिर्फ आपको कार्ब्स मिलेंगे, बल्कि इनसे आपको मिनरल्स और विटामिन्स भी मिलेंगे। 

डाइट में फैट्स जरूर लें

कई लोग वेट लॉस करने के लिए फैट्स अवॉइड करते हैं। जबकि एक्टिव और एनर्जेटिक रहने के लिए फैट्स जरूरी है। कुछ नेचुरल सोर्स जैसे एवोकाडो, नट्स या ऑलिव ऑयल हेल्दी फैट्स होते हैं। इन्हें डेली डाइट में शामिल करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। फैट्स हार्मोन प्रोडक्शन, ब्रेन हेल्थ और पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। 

इसे भी पढ़ें- हर महिला को जरूर फॉलो करने चाहिए न्यूट्रिशन से जुड़े ये 5 नियम, हमेशा रहेंगी सेहतमंद

प्रोटीन की मात्रा हर किसी के लिए एक नहीं होती

हमने हमेशा से सुना होता है कि प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है। लेकिन इसके साथ ध्यान रखना जरूरी है कि किसे कितना प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन की मात्रा उम्र और शारीरिक गतिविधियों के मुताबिक तय होनी चाहिए। इसके अलावा वजन और शरीर की जरूरत के मुताबिक ही प्रोटीन लेना चाहिए। ज्यादा प्रोटीन के सेवन से भी आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। यह वजन बढ़ने का कारण भी बन सकता है। 

माइक्रो न्यूट्रिएंट्स अवॉइड न करें

विटामिन और मिनरल्स (माइक्रो न्यूट्रिएंट्स) हमारी पूरी बॉडी के लिए जरूरी है। ये कई शारीरिक कार्यों के लिए जरूरी हैं। इनकी कमी से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि आपकी सभी डाइट बैलेंस जरूर हो। डेली डाइट में आप सभी पोषक तत्व जरूर लें। 

इसे भी पढ़ें- क्या न्यूट्रिशन से जुड़े इन 5 मिथ्स पर आप भी कर लेते हैं भरोसा? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

मेटाबॉलिज्म के लिए हाइड्रेशन मेंटेन रखें

मेटाबॉलिज्म बनाए रखने के लिए हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। अगर आपकी बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन नहीं है, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण खराब पाचन या शरीर को पोषक तत्व सोखने में परेशानी हो सकती है। इसलिए दिन भर पानी का पर्याप्त सेवन जरूर करें। इसके साथ ही हाइड्रेटेड रखने वाले फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Malvika Sahgal (@malvikasahgal)

Read Next

क्या ब्लड प्रेशर में सेंधा नमक खा सकते हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer