Eyes And Vision Myths Facts- आंखे हमारे शरीर का एक प्रमुख अंग होते हैं, जिसके बिना हमारी लाइफ सिर्फ अंधेरे से भर जाती है। आंखों की मदद से हम चीजें, रंग, किसी चीज की बनावट, गति आदि को जान और पहचान पाते हैं। आंखें सीधे हमारे दिमाग से जुड़ी होती है, जो दिमाग को हमारे आस-पास हो रही चीजों के बारे में जानकारी देने में मदद करता है। लेकिन लोगों के बीच आंखों की रोशनी बढ़ाने या ठीक करने के लिए कई तरह के मिथक है। ऐसे में आपकी कोई एक गलती आंखों की रोशनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आइए आई7 चौधरी आई सेंटर के ऑपथलमॉलजिस्ट डॉक्टर राहिल चौधरी से जानते हैं आंखों की रोशनी से जुड़े मिथक और फैक्ट्स (Eyesight Myths And Facts) के बारे में।
आंखों की रोशनी से जुड़े मिथक क्या हैं? - What Are The Myths Related To Eyesight in Hindi?
- नंगे पांव घास पर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती है। यह बात एक मिथक है। घास पर नंगे पाव चलने के कई स्वास्थ्य फायदे हो सकते हैं, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है कि नंगे पैर घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
- कई लोगों का मानना है कि गाजर खाने से आंखों की रोशी तेज होती है। गाजर में विटामिन ए होता है, जो आंखों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन डॉक्टर के अनुसार गाजर खाने से आंखों की रोशनी में कोई खास सुधार नहीं होता है।
- ऐसा माना जाता है कि आंखों की एक्सरसाइज करने से चश्मा उतर सकता है, जो पूरी तरह एक मिथक है। हालांकि कुछ एक्सरसाइज ऐसी हैं, जिन्हें करने से आंखों के तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है, लेकिन ये व्यायाम आमतौर पर चश्मा उतारने में मदद नहीं करते हैं।
- सूरज की यूवी किरणें केवल धूप वाले दिनों में ही आंखों को प्रभावित करती हैं, यह बात गलत है, क्योंकि बारिश या ठंड के मौसम में भी सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- आंखों के नीचे मसाज करने के लिए इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल, दूर होंगी कई समस्याएं
आंखों की रोशनी से जुड़े फैक्ट्स क्या हैं? - What Are The Facts Related To Eyesight in Hindi?
- ऐसा कहा जाता है कि पास से टीवी देखने से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है, जो सच है। पास से टीवी देखना आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है क्योंकि पास से टीवी देखने पर आंखों पर तनाव बढ़ता है। है: सच है। बहुत करीब बैठने से आंखों पर तनाव पड़ सकता है, लेकिन इससे स्थायी क्षति नहीं होगी।
- धीमी रोशनी में पढ़ना आंखों को नुकसान पहुंचाता है, यह बात सच है। धीमी रोशनी में पढ़ने से आपकी आंखों पर दबाव पड़ता है, जो धीरे-धीरे आपके आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकता है।
- कंप्यूटर स्क्रीन आंखों को नुकसान पहुंचाती है, यह सच है क्योंकि कंप्यूटर या फोन की स्क्रीन से आंखों पर पड़ने वाली रोशनी आंखों में खिंचाव और सूखापन पैदा कर सकते हैं।
- डायबिटीज आई हेल्थ को प्रभावित करता है, यह बात पूरी तरह सच है, क्योंकि डायबिटीज के कारण डायबिटिक रेटिनोपैथी हो सकती है, जिसका समय पर इलाज न किए जाने पर आंखों की रोशनी जा सकती है।
View this post on Instagram
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हेल्दी डाइट लें, टीवी और मोबाइल फोन का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें और कोई भी समस्या होने पर आंखों के डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।
Image Credit- Freepik
Read Next
Cherophobia Symptoms: चेरोफोबिया (एक तरह का डर) क्या होता है? जानें इस मानसिक रोग के 5 लक्षण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version