Doctor Verified

ओवरी के बढ़े साइज को घटाने के लिए आजमाएं ये नेचुरल तरीके, एक्सपर्ट से जानें

प्रेग्नेंट होने के लिए जरूरी है कि आपकी ओवरी सही काम करें और एग्स की क्वालिटी अच्छी हो। यहां जानिए, ओवरी के बढ़े साइज को घटाने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
ओवरी के बढ़े साइज को घटाने के लिए आजमाएं ये नेचुरल तरीके, एक्सपर्ट से जानें


तेजी से बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान और तनाव के कारण महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या आम होती जा रही है। यही वजह है कि महिलाओं में ओवरी से जुड़ी समस्याएं भी तेजी से बढ़ रही हैं, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) और ओवेरियन सिस्ट जैसी समस्याओं में ओवरी का साइज बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर महिलाओं के पीरियड्स, फर्टिलिटी और स्वास्थ्य पर पड़ता है। महिलाओं में ओवरी के साइज का बढ़ना स्वास्थ्य पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकता है, जिससे हार्मोनल इंबैलेंस, समय से पीडियड्स न होना और फर्टिलिटी में कमी हो सकती है। ओवरी की समस्या को दूर करने के लिए कई महिलाएं सर्जरी या दवाओं का सहारा लेती हैं, लेकिन प्राकृतिक तरीकों से भी इस समस्या से बचा जा सकता है। इस लेख में लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल, ओवरी के बढ़े साइज को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए कुछ टिप्स दे रही हैं।

बढ़ी हुई ओवरी को प्राकृतिक तरीके से कैसे घटाएं?

ओवरी के साइज के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें मुख्य रूप से पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, हार्मोनल इंबैलेंस, समय से पीरियड्स न होना और तनाव शामिल हैं। 

1. हेल्दी डाइट

सही खानपान के जरिए ओवरी के साइज को कम करने में मदद मिल सकती है। हरी सब्जियां, फलों और हाई-फाइबर वाले भोजन को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। फाइबर युक्त डाइट शरीर के हार्मोन को संतुलित करने में मदद करती है। इसके अलावा, शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PCOD में कमजोरी और थकान होने पर क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

salad

2. योग और एक्सरसाइज

योग और एक्सरसाइज का अभ्यास करने से ओवरी का साइज कम हो सकता है। योग खासकर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो पीसीओएस जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं। योग शरीर के हार्मोन को संतुलित करता है और ओवरी में सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए 'सूर्य नमस्कार', 'प्राणायाम' प्रभावी माने जाते हैं। इनसे शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और तनाव कम होता है, जिससे ओवरी का साइज धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है।

3. जड़ी-बूटियों का उपयोग

प्राकृतिक जड़ी-बूटियां ओवरी के बढ़े साइज को कम करने में काफी कारगर हो सकती हैं। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों जैसे अश्वगंधा, शतावरी का सेवन हार्मोनल संतुलन में मदद करता है। अश्वगंधा शरीर के हार्मोन्स को संतुलित करती है और तनाव को कम करती है। शतावरी का सेवन ओवरी के बढ़े साइज को कंट्रोल करने में मददगार है, जबकि त्रिफला पाचन तंत्र को सही करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

इसे भी पढ़ें: Suicide करना चाहती थीं एक्ट्रेस Shama Sikander, लगातार काम करने से बिगड़ी थी दिमागी हालत

4. तनाव को कम करें

तनाव का सीधा संबंध हार्मोनल इंबैलेंस से होता है, जो ओवरी के बढ़े साइज का कारण बन सकता है। इसलिए तनाव कम करने के लिए ध्यान, मेडिटेशन के अभ्यास को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। मेडिटेशन से न केवल मानसिक शांति मिलती हैं, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या भी कम हो सकती है। 

5. भरपूर नींद लें

नींद की कमी भी हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है, जिससे ओवरी का साइज बढ़ सकता है। इसलिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। एक दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने से शरीर को रिकवरी का समय मिलता है और हार्मोन का स्तर संतुलित रहता है।

निष्कर्ष

ओवरी का बढ़ा साइज महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर समस्या हो सकती है, लेकिन इसे प्राकृतिक तरीकों से कंट्रोल किया जा सकता है। सही खानपान, एक्सरसाइज, योग, जड़ी-बूटियों का सेवन और तनाव को कम करके इस समस्या को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद पेट में गैस क्यों बनती है? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer