Symptoms of Unhealthy Ovary in Hindi: ओवरी या अंडाशय महिलाओं के शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है। यह महिलाओं की प्रजनन प्रणाली का हिस्सा होता है। ओवरी, गर्भाशय के दोनों तरफ निचले पेट में स्थित होता है। ओवरी का मुख्य कार्य अंडे, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन का उत्पादन करना होता है। महिलाओं को अकसर ओवेरियन सिस्ट और ओवेरियन कैंसर का सामना करना पड़ता है। ओवेरियन सिस्ट, ओवरी में बनने वाली सिस्ट होती है, जो बंद थैली की आकृति में होती है। इस दौरान इसमें लिक्विड भर जाता है। महिलाओं में कुछ ऐसे लक्षण नजर आ सकते हैं, जो ओवरी में गड़बड़ी का संकेत देते हैं। चलिए फोर्टिस अस्पताल,बन्नेरघट्टा रोड की वरिष्ठ सलाहकार-स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रजनन चिकित्सा डॉक्टर मनीषा सिंह से विस्तार से जानते हैं इनके बारे में-
1. पेट में सूजन
अगर आपको अपना पेट फूला हुआ महसूस होता है, या फिर पेट में सूजन रहती है तो यह ओवरी में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। पेट में सूजन ओवरी सिस्ट का लक्षण होता है। इसलिए इस लक्षण को नजरअंदाज न करें।
टॉप स्टोरीज़
2. यौन क्रिया के दौरान दर्द
अगर आपको यौन संबंध बनाने के दौरान तेज दर्द महसूस होता है, तो यह ओवरी में गड़बड़ी या ओवरी सिस्ट का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
3. जी मिचलाना और उल्टी आना
बार-बार जी मिचलाने की समस्या होना और उल्टी आना ओवरी में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ओवरी में सिस्ट बनने पर आपको उल्टी आने जैसा महसूस हो सकता है। अगर बिना प्रेगनेंसी के आपको बार-बार उल्टी आ रही है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - क्या मोटापा प्रेगनेंसी को प्रभावित कर सकता है? जानें कैसे करें बचाव
4. अनियमित मासिक धर्म
वैसे तो अनियमित मासिक धर्म कई बीमारियों संकेत माना जाता है। लेकिन नियमित रूप से पीरियड्स न आना ओवरी सिस्ट का भी लक्षण हो सकता है। इसलिए अगर आपको अनियमित पीरियड्स आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलें और अपने जरूरी जांच करवाएं।
5. कब्ज बनना
ओवरी में गड़बड़ी होने पर आपको कब्ज भी बन सकती है। इस दौरान आपको मल त्याग करने में परेशानी आ सकती है। अगर आपको लंबे समय से कब्ज बनी है, तो इस स्थिति को बिल्कुल भी इग्नोर न करें।
इनके अलावा तेज-तेज सांस लेना, थकान-कमजोरी महसूस होना, अपच, बुखाना आना, चक्कर आना और पैल्विक एरिया में दर्द होना भी ओवरी में गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं।
ओवरी को मजबूत बनाने के उपाय (How to Make Ovary Healthy)
- ओवरी को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी फॉलो करें।
- रोजाना एक्सरसाइज और योग करके ओवरी को मजबूत बनाया जा सकता है।
- ओवरी को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन रिच डाइट लें।
- रेशेदार फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
- रात को जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठें।
- अनहेल्दी फूड्स खाने से बचें। हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
अगर आपको भी ओवरी की गड़बड़ी से जुड़े कोई लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। क्योंकि बाद में यह ओवेरियन सिस्ट या ओवेरियन कैंसर का रूप ले सकते हैं। इसलिए समय पर ही इसका इलाज करवाएं और गंभीर बीमारियों से अपना बचाव करें। ओवरी को मजबूत बनाने के लिए अपनी जीवनशैली को हेल्दी रखने की कोशिश करें।