मुंह की बदबू दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 माउथ फ्रेशनर, जानें घर पर बनाने का तरीका

How To Make Mouth Freshener At Home: घर में तैयार किये गए माउथ फ्रेशनर्स मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानें तैयार करने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंह की बदबू दूर करने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 माउथ फ्रेशनर, जानें घर पर बनाने का तरीका


अस्वस्थ खानपान की आदतें पूरे शरीर को प्रभावित करती हैं। कई बार यह मुंह की बदबू का कारण भी बन सकता है। दरअसल, कई बार खाने के बाद खाने के कण दांतो के बीच अटक जाते हैं, जो बैक्टीरिया पैदा करने का कारण भी बन सकते हैं। इसके कारण खाना मुंह में ही सड़ता रहता है, जो दांत में कीड़ा लगने और मुंह से बदबू आने का कारण बन सकता है। वहीं अगर इस समस्या के लिए घर पर बने माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

home made mouth freshner

घर पर माउथ फ्रेशनर कैसे तैयार करें- How To Make Mouth Freshener At Home In Hindi

पुदीने का माउथ फ्रेशनर 

सामग्री

फिटकरी- ¼ चम्मच

सेंधा नमक -  ¼ चम्मच

नींबू का रस -  ¼ चम्मच

पोलो मिंट - 4 से 5 

पुदीने के पत्ते - 8 से 10

पानी - जरूरत अनुसार

बनाने की विधि

पुदीना मुंह की बदबू कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण बैक्टीरिया को दूर करने और फ्रेशनेस फील कराने में मदद कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए पैन में पानी गर्म करें। इसमें नींबू का रस और फिटकरी और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे हल्का ठंडा होने दें और इसमें पुदीना और पोलो मिलाकर मिक्स करें। मिक्चर के ठंडा होने के बाद इसे कंटेनर में डालकर स्टोर कर लें। सुबह-शाम ब्रश करने के बाद इस माउथ फ्रेशनर से गार्गल करें। इसके अलावा आप इसे माउथ फ्रेशनर स्प्रे की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े- घर पर इलायची से बनाएं नेचुरल माउथवॉश, मुंह की बदबू से मिलेगा छुटकारा

आंवले का मुरब्बा

सामग्री

आंवला - 400 ग्राम

काली मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

गुड़ - 40 ग्राम

हींग - 2 चुटकी

बनाने की विधि

आंवले और गुण का मिक्सचर मुहं की बदबू कम करने में मदद कर सकता है। इसे तैयाार करने के लिए आंवले को 15 मिनट के लिए उबाल लें। ठंडा होन के बाद इसके बीज अलग करें और इसमें गुण मिक्स करें। इस मिक्सचर को 3 घंटे के लिए रख दें। अब इसमें हींग, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा खटाई डालकर मिक्स करें। इसे जार में भरकर रखें और रोज थोड़ा सेवन करें। 

इसे भी पढ़े- Mouth Freshener: आंवला से बनाएं बेहतरीन माउथ फ्रेशनर, मुंह की बदबू और अपच से मिलेगा छुटकारा

सिरके और नींबू का माउथ फ्रेशनर 

सामग्री 

सेब का सिरका - 2 चम्मच

पानी - कप 

नींंबू का रस - 3 चम्मच

काला नमक - 2 चुटकी

बनाने की विधि

सिरके और नींबू का माउथ फ्रेशनर तैयार करने के लिए बाउल में नींंबू का रस और सेब का सिरका एक साथ मिलाएं। अब इस मिक्सचर को पानी में मिलाएं और एक कंटेनर में भरकर रख दें। सुबह- शाम ब्रश करने के बाद इस माउथ फ्रेशनर से गार्गल करें। इसके अलावा आप इसे माउथ फ्रेशनर स्प्रे की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपको दांतों की कोई बड़ी समस्या या मुंह का इन्फेक्शन है, तो इन चीजों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

 

Read Next

बरसात में पित्ती उछलने पर आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगी राहत

Disclaimer