
How To Make Litchi Smoothie For Weight Loss In Hindi: सीजन बदल रहा है और अब लीची भी मार्केट में मिलनी लगी है। लीची खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतने ही उसके फायदे होते हैं। विशेषकर, लीची से बनी स्मूदी पीने से वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। दरअसल, लीची में कैलोरी कम होती है और फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। ये दोनें ही पोषक तत्व वेट लॉस करने के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके अलावा, लिची से बनी स्मूदी पीने के बाद आपको पेट भरे का अहसास होता है और संतुष्टि भी मिलती है। इस लेख में हम डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं, वेट लॉस के लिए लीची स्मूदी बनाने की रेसिपी और इसके अन्य फायदे।
वेट लॉस के लिए लीची से बनी स्मूदी बनाने की रेसिपी (Litchi Smoothie Recipe For Weight Loss In Hindi)
लीची स्मूदी बनाने की सामग्री
- 1 कप ताजा या डिब्बाबंद लीची (बीज के बिना)
- 1 मीडियम साइज का पका हुआ केला
- 1/2 कप मीठा बादाम का दूध (या अपनी पसंद का कोई दूध)
- 1/2 कप सादा ग्रीक योगर्ट
- 1 बड़ा चम्मच शहद (अतिरिक्त मिठास के लिए ऑप्शनल)
- बर्फ के टुकड़े (ठंडी स्मूदी के लिए)
वेट लॉस के लिए लीची स्मूदी बनाने का तरीका (How To Make Litchi Smoothie For Weight Loss)
- लीची को छील लें। सभी बीज निकाल लें। यदि डिब्बाबंद लीची का उपयोग कर रहे हैं, तो उन्हें छान लें।
- एक ब्लेंडर में लीची, केला, बादाम का दूध, ग्रीक योगर्ट और शहद (इच्छानुसार) मिलाएं।
- अच्छी तरह ब्लेंड होने तक लीची को ब्लेंड कर लें। ध्यान रहे, सामग्री अच्छी तरह मिक्स हो जाए।
- अगर ठंडी स्मूदी पसंद करते हैं, तो ब्लेंडर में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और झागदार होने तक फिर से ब्लेंड करें।
- स्मूदी को गिलास में डालें और सर्व करें।
आप चाहें, तो इसमें अतिरिक्त पोषक तत्व जोड़ने के लिए मुट्ठी भर पालक डाल सकतें और अधिक या प्रोटीन पाउडर का एक स्कूप शामिल करके इस रेसिपी को अनुकूलित कर सकते हैं। अपने स्वाद वरीयताओं और आहार की जरूरतों के अनुसार मात्रा को समायोजित करना याद रखें।
इसे भी पढ़ें: लीची की पत्तियों में होते हैं कई गुण, जानें सेहत के लिए इसके 7 फायदे और इस्तेमाल का तरीका
वेट लॉस के लिए लीची स्मूदी पीने के फायदे (Benefits Of Litchi Smoothie For Weight Loss)
लीची फाइबर का अच्छा स्रोत है और फाइबर वेट लॉस के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके अलावा, अगर आप लीची को स्मूदी के रूप में लेते हैं, तो इसमें पानी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना है कि आप लीची स्मूदी में अतिरिक्त मीठी चीजें डालने से बचना है। मूल रूप से लीची में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है, यह मैग्नीशियम, फास्फोरस, लोहा, मैंगनीज और तांबा जैसे अन्य आवश्यक मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत है। ये तमाम पोषक तत्व हड्डियों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन घटाने के लिए फायदेमंद है लीची? एक्सपर्ट से जानें लीची के फायदे और नुकसान
लीची स्मूदी पीने के अन्य फायदे (Other Benefits Of Litchi Smoothie)
पाचन तंत्र बेहतर होता है (Improves Digestive System): जैसा कि पहले ही बताया गया है कि लीची फाइबर का अच्छा स्रोत है। फाइबर, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, फाइबर की मदद से कब्ज की समस्या कम होती है और पेट संबंधी अन्य समस्याओं में भी आराम मिलता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है (Control Blood Pressure): वेट लॉस के अलावा, लीची पूरे शरीर में तरल पदार्थ का सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। दरअसल, यह फल पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। पोटेशियम, ब्लड वेसल्स के दबाव को कम करता है और आपके हार्ट को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। यही सब लाभ आपको स्मूदी पीने से भी मिलते हैं।
स्किन के लिए लाभकारी (Helpful For Skin): वेट लॉस ही नहीं, बल्कि लीची स्मूदी पीने स्किन को भी फायदा होता है। लीची में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों ही गुण, एंटी एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
image credit: freepik